खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा अचानक पहुंचे जिला जेल, बताई ये वजह

-जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

-प्रत्येक बैरक में की गई सघन चेकिंग, पाकशाला एवं अस्पताल का लिया जायजा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh IAS) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रत्येक बैरक की सघन तलाशी ली गई। निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

बैरकों का सघन निरीक्षण किया

आज प्रातः जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अचानक जिला कारागार पहुंचे और जेल परिसर में स्थित विभिन्न बैरकों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने जेल मैन्युअल के मुताबिक मिल रही सुविधाओं के संबन्ध में जानकारी प्राप्त की।

संबंध में जानकारी प्राप्त की

दोनों अधिकारियों ने पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था पर सन्तोष जताया। डीएम ने जेल परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं ओपीडी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जेल अधीक्षक भोलानाथ मिश्रा को कारागार में विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया।

भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया

उन्होंने पाकशाला का भी निरीक्षण किया और कैदियों को निर्धारित मानक के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान किसी भी कैदी ने जिलाधिकारी से कोई भी समस्या नहीं बताई। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) नागेंद्र कुमार सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Deoria News : मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कार्यकर्ताओं को दी सीख, जानें क्या कहा

Swapnil Yadav

Deoria Election : निकाय चुनाव में पेज प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण, भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : यूपीपीसीएल के एक और घटिया निर्माण से नाराज डीएम, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

खाद्यान्न संकट : साल 2021 में 19 करोड़ लोगों को करना पड़ा भुखमरी का सामना, इन देशों में गंभीर हालात, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

BREAKING : जुम्मे की नमाज को लेकर देवरिया प्रशासन सतर्क, जनपद को 5 जोन और 20 सेक्टर में बांटा गया

Sunil Kumar Rai

Deoria News : प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मिली 4 अगस्त की डेडलाइन, काम पूरा नहीं हुआ तो…

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!