खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह का तबादला, अखंड प्रताप सिंह बने नए डीएम

Deoria News : उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को कई आईएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें देवरिया के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को अब बागपत का डीएम बनाया गया है, जबकि अखंड प्रताप सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

शासन से जारी लिस्ट के मुताबिक जिन अन्य आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं, उसमें प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को प्रतापगढ़ का डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा गया है। जबकि नेहा प्रकाश को औरैया के डीएम की जिम्मेदारी दी गई है।

बताते चलें कि पिछले साल अप्रैल, 2022 में जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का जिलाधिकारी बनाकर भेजा गया था। उससे पहले वह कानपुर देहात में अपनी सेवाएं दे रहे थे। देवरिया में उनके 1 साल और 1 महीने के कार्यकाल में बड़े बदलाव देखने को मिले। अफसरशाही और ठेकेदारों में उनका खौफ था। भ्रष्टाचारियों और लापरवाहों के खिलाफ एक्शन लेने में जितेंद्र प्रताप सिंह जरा भी देरी नहीं करते थे।

जनपद के नए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह साल 2010 बैच के आईएएस हैं। वह पूर्वी यूपी के गाजीपुर के मूल निवासी हैं तथा आईएएस की ट्रेनिंग के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वर्ष 2016-17 में उन्हें कौशांबी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था, जबकि उससे पहले वह बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। फिलहाल अखंड प्रताप सिंह नवंबर, 2022 से उत्तर प्रदेश गृह विभाग में विशेष सचिव के तौर पर कार्यरत थे। अब देवरिया को नई बुलंदियों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी नए जिलाधिकारी के कंधों पर होगी।

Related posts

Mock Drill : फायर विभाग ने आग से बचाव के बताए उपाय, इस सोसाइटी में पहुंचे अधिकारी

Abhishek Kumar Rai

प्रशासन की तैयारी : मूर्ति विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीएम ने नामित किए अधिकारी, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 67वें डीएम अखंड प्रताप सिंह ने संभाला पदभार : जानें जनपद के नए जिलाधिकारी की सर्वोच्च प्राथमिकताएं

Sunil Kumar Rai

राजस्व : जीएसटी की चोरी रोकने के लिए योगी सरकार बरतेगी सख्ती, बनी ये योजना

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : 11 जून को एक मंच पर जुटेंगे जनपद के सभी सांसद-विधायक, ऐतिहासिक होगी गरीब कल्याण जनसभा

Abhishek Kumar Rai

जनपद स्तरीय खेलों का हुआ समापन : कुश्ती में बैतालपुर के पहलवानों ने दिखाया दम, देखें सभी विजेताओं की लिस्ट

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!