खबरेंदेवरिया

खास होगी आजादी की 75वीं वर्षगांठ : गांवों में बजाए जाएंगे देशभक्ति गीत, पुलिस के जवान निकालेंगे बाइक रैली, पूरे हफ्ते होंगे कार्यक्रम

-हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जनभागीदारी बढ़ाएं : सीडीओ

-हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारी की हुई समीक्षा

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने शनिवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभागवार कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ ऐतिहासिक अवसर है। इसे जन समुदाय की भागीदारी के साथ अत्यंत भव्य तरीके से मनाया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त सरकारी कार्यालयों में खादी के झंडे फहराये जाएंगे। समस्त सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में पीए सिस्टम के माध्यम से सुबह व शाम देश भक्ति गीतों का गायन सुनिश्चित किया जाए। ग्राम विकास विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में खंडवार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों के परिजनों का चिन्हीकरण करने एवं सम्मानित करने के साथ ही अमृत सरोवरों पर झंडारोहण करने का निर्देश दिया।

आंगनवाड़ी पर रहे तैयारी

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीदों एवं महापुरुषों के नाम पर नामकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को राष्ट्रीय गीत, झंडा गीत का अभ्यास अभी से कराना शुरू कर दिया जाए। पुलिस के 75 जवान मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे।

तिरंगा यात्रा निकालेंगे

इसी तरह पीआरडी के 75 जवान हर घर तिरंगा साइकिल रैली निकालेंगे। व्यापार मंडल तिरंगा यात्रा निकालेगा। बेसिक शिक्षा विभाग में हर घर तिरंगा से संबंधित रंगोली, चित्रकला, पोस्टर, अल्पना इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। प्रत्येक विद्यालय में प्रभात फेरी का आयोजन होगा, जिसमें झंडा गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन किया जाएगा।

अपना योगदान दें

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समस्त नोडल अधिकारी अपने कार्य दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

इन्होंने लिया हिस्सा

बैठक में प्रभारी सीएमओ सुरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राजेश सोनकर, जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय, डीपीआरओ अविनाश कुमार, डीपीओ कृष्णकांत राय, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, डीसी मनरेगा बीएस राय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

11 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

-मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 11 अगस्त को तिरंगा दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ शहीद स्मारक रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर पुलिस लाइन ग्राउंड तक जाएगी। इसमें एनसीसी, एनएसएस, व्यवसायिक प्रतिष्ठान व आम नागरिक सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे

-12 अगस्त को माध्यमिक शिक्षा विभाग, युवा कल्याण विभाग, क्रीड़ा विभाग व नेहरू युवा केंद्र द्वारा स्टेडियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाएगा।

-13 अगस्त को जनपद के समस्त कार्यालयों, मलिन बस्तियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के घरों के आसपास की साफ-सफाई एवं दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

-14 अगस्त को बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, एनसीसी व एनएसएस द्वारा शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

-15 अगस्त को समस्त कार्यालयों, शासकीय एवं अर्ध शासकीय विभागों में ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रम, गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

-16 अगस्त को जनपद के समस्त अधिकारीगण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व अमर शहीदों के घरों पर जाकर झंडारोहण करेंगे।

-17 अगस्त को टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

मनरेगा वर्क में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : डीएम हुए सख्त, एक दिन में मांगी रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

Chhath Puja 2022 : जानें छठ पूजा पर प्रशासन की तैयारी, सीडीओ ने सभी अफसरों को दिए निर्देश, लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : ‘सिर्फ बसपा पर भरोसा करें यूपी के वोटर,’ मायावती ने मतदाताओं से भावुक अपील की, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रेडक्रॉस सोसाइटी और नेहरू युवा केंद्र ने वितरित की सामग्री, खिले जरूरतमंदों के चेहरे

Abhishek Kumar Rai

उपलब्धि : यूपी के 7 जिलों को नीति आयोग की लिस्ट में मिली जगह, सीएम आदित्यनाथ ने जताई खुशी, दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

इस साल के अंत तक Gorakhpur Link Expressway पर फर्राटा भरेंगे वाहन : 73 प्रतिशत काम पूरा, जानें क्यों खास है ये प्रोजेक्ट

Rajeev Singh
error: Content is protected !!