उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : सातवें चरण से पहले एक अरब से ज्यादा कैश बरामद, 32 लाख लोग पाबन्द, पढ़ें पूरी कार्रवाई

-अब तक 8,96,069 लाइसेन्सी शस्त्र कराये गये जमा, 2080 लाइसेन्स निरस्त
-सीआरपीसी के तहत 32,97,746 लोग पाबन्द
-आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर अब तक विभिन्न धाराओं में 2096 एफआईआर दर्ज
-अब तक लगभग 103.52 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बरामद
-अब तक 61.40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 22,66,830 लीटर मदिरा जब्त

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधानसभा चुनाव-2022 (UP Vidhansabha Chunav-2022) के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश भर में लागू आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 1,36,78,880 प्रचार सामग्री हटायी गयी है। जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 1,03,35,314 एवं निजी स्थानों से 33,43,566 प्रचार सामग्री हटायी गयी हैं।

पोस्टर हटाए गए
अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,82,977 पोस्टर के 44,09,508 बैनर के 34,26,008 तथा 18,16,821 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,84,190 पोस्टर के 14,71,210 बैनर के 9,62,254 तथा 6,25,912 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस विभाग द्वारा अब तक 8,96,069 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। जिसमें से आज 57 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये। अब तक 631 लाइसेन्स जब्त किए गए तथा 2080 लाइसेन्स निरस्त किये गये।

इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 32,97,746 लोगों को पाबन्द किया गया हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 2096 एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इसमें से आज विभिन्न धाराओं में 33 एफआईआर दर्ज की गयी। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10,195 शस्त्र, 10,548 कारतूस, 232 विस्फोटक एवं 332 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा रेड डालकर अवैध शस्त्र बनाने वाली 186 फैक्ट्रियों को सीज किया गया।

1 अरब कैश पकड़ा गया
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 103.52 करोड़ रुपये का कैश बरामद किया गया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 5,04,500 रुपये की बरामदगी की जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 61.40 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 22,66,830 लीटर मदिरा जब्त की गयी हैं।

40 करोड़ की बहुमूल्य धातुएं बरामद
इसी प्रकार नारकोटिक्स एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 47.07 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 17,576 किग्रा ड्रग्स जब्त किया गया है। साथ ही पुलिस एवं आयकर विभाग द्वारा अब तक लगभग 40.46 करोड़ रुपये मूल्य की 392 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी। इसके अतिरिक्त लगभग 93.38 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं भी बरामद की गयी हैं।

Related posts

BIG NEWS : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, देवरिया डीएम से जांच की मांग

Sunil Kumar Rai

Deoria News : देवरिया में पराली जलाने पर 10 किसानों पर लगा जुर्माना

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : टीचर्स डे पर भाजपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित, समाज में उनके योगदान को सराहा

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया पुलिस ने 3 वाहन चोरों से 15 बाइक बरामद किया, टीम को पुरस्कृत करेंगे डीआईजी, जानें एसपी संकल्प शर्मा ने क्या कहा

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : अब घर बैठे उमंग ऐप से बनवाएं आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र, 15 रुपये में मिलेंगी सरकार की सारी सेवाएं

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!