खबरेंदेवरिया

फसल नुकसान होने पर 72 घंटे में टोल फ्री नंबर पर दें सूचना : देवरिया में इन केंद्रों पर तैनात कर्मी करेंगे मदद

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने बताया है कि जनपद में इस वर्ष रबी सीजन में लगातार मौसम अनुकूल बने रहने से गेहूँ की फसल अभी तक सन्तोषजनक स्थिति में है।

17 मार्च को जनपद के कुछ क्षेत्रों में वर्षा हुई है।जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित सभी कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि असामयिक वर्षा/ ओलावृष्टि, जल भराव (धान की फसल को छोड़कर), बादल फटना, भू-स्खलन, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति प्रभावित किसानों को फसल नुकसान की स्थिति में अविलंब सूचना देनी होगी।

किसान कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना बीमा कम्पनी को पंजीकृत अवश्य करा दें।

ताकि जनपद में हुई क्षति का सही-सही आंकलन कराते हुए कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राविधानान्तर्गत क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सके। जनपद में रबी वर्ष 2022-23 में गेहूँ एवं हरी मटर की फसल बीमा आच्छादित हैं।

बीमा से सम्बन्धित जानकारी के लिए जनपद/ तहसील स्तर पर कर्मचारी कार्यरत हैं।

-तहसील सदर हेतु दीपक सिंह मोबाइल नंबर (9628552733) व रवि कुमार मिश्र मोबाइल नंबर (7007663635) एआईसी ऑफ इंडिया सोंदा

-बरहज हेतु सौरभ कुमार तिवारी मोबाइल नंबर (8090082009) एआईसी ऑफ इंडिया कपरवार चौराहा बरहज

-भाटपाररानी हेतु मुकेश सिंह (मोबाइल नंबर 8354059077) एआईसी ऑफ इंडिया नियर इंडियन ट्रेवल रेलवे स्टेशन रोड भाटपाररानी

-रुद्रपुर हेतु अजय प्रताप राव मोबाइल नंबर (7982397229) एआईसी ऑफ इंडिया नियर बीज गोदाम रुद्रपुर तथा

-सलेमपुर हेतु शिवम मिश्रा मोबाइल नंबर (9721358797) एआईसी ऑफ इंडिया नियर उप संभागीय कृषि प्रसार सलेमपुर कार्यरत हैं।

किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बन्धित विशेष जानकारी के लिए जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी/ उप कृषि निदेशक देवरिया से सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

देवरिया भाजपा 1 सितंबर से चलाएगी वोटर चेतना अभियान : जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने बताया पूरा प्लान

Satyendra Kr Vishwakarma

गोरखपुर : लाखों लोगों के लिए बड़ी खबर, स्मार्ट कैमरों से लैस होंगे चौराहे, जल्द लागू होगा आईटीएमएस

Sunil Kumar Rai

सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी : हर वोटर तक पहुंचेगी पार्टी, बैतालपुर में बनी रणनीति

Rajeev Singh

Photo Series : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहा देवरिया में भवनों का नामकरण, दीवारों पर उकेरी जा रही शहीदों की तस्वीरें

Shweta Sharma

देवरिया : बरनवाल वैश्य समाज के नए पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, जिलाध्यक्ष ने किया प्रेरित

Abhishek Kumar Rai

यूपी का उत्कर्ष : योगी सरकार ने स्कूल से लेकर एयरपोर्ट तक का किया कायाकल्प, जानें कैसे बदली सूबे की सूरत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!