खबरेंदेवरिया

देवरिया में बने 14 सार्वजनिक शौचालय : अध्यक्ष अलका सिंह ने बताई सरकार की उपलब्धियां, जरूरतमंदों को बांटा कंबल

Deoria News : “मोदी और योगी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार गरीबों के भले के लिये काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीबों को मुफ्त राशन, मुफ्त दवाई, मुफ्त पढ़ाई की भी सुविधा दे जा रही है।” ये बातें किसान मोर्चा भाजपा (Kisan Morcha Bhajpa Deoria) की देवरिया देहात मण्डल के ग्राम सकरापार के पंचायत भवन में आयोजित जरूरतमंदों में निःशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार ने शहरों के साथ-साथ गांवों में भी विकास का एक नया कीर्तिमान बनाया है। भाजपा की सरकार में विगत पांच वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन, नगरीय योजना के तहत नगर पालिका देवरिया में 14 सार्वजनिक शौचालय, महिलाओं के लिये चार पिंक शौचालय तथा अनुदान राशि देकर व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण करा नगर को ओडीएफ प्लस (ODF Plus) प्रमाणितकरण किया गया। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक वार्ड में मिनी ट्रीपर की व्यवस्था करने का काम भी विगत पांच वर्षों में भाजपा की सरकार में किया गया।

इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश गुप्ता, किरन गोंड़, जयराम पटेल, ग्राम प्रधान सूर्यदेव यादव, पूर्व प्रधान राघव यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य इस्तिखार अहमद, अभिलाष सिंह, प्रमोद पाण्डेय, मनीष सिंह आदि रहे।

7 जनवरी को प्रातः 11:00 प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के छठवें संस्करण का प्रसारण हर लोकसभा क्षेत्रों में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की भागीदारी के बीच होना है। इसकी तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक औरा चौरी भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई।

Related posts

Deoria news : जल जमाव से परेशान लोगों और कांग्रेस ने किया जल सत्याग्रह, नहीं निकला समाधान तो करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : सपा नेता ने अपने खिलाफ मुकदमे पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में खास होगी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की क्लास : जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए ये आदेश

Shweta Sharma

हक की लड़ाई : मांगों को लेकर 100 दिन से धरना दे रहे पैन ओएसिस के निवासी, बेखौफ बिल्डर कर रहा मनमानी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : बीईओ की जांच में 93 अध्यापक और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, बीएसए ने लिया एक्शन

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!