खबरेंराष्ट्रीय

Fact Check : क्या सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज माफ कर दिया है? जानें इस दावे का सच

New Delhi : भारत सरकार ने सोशल मीडिया (Social Media) पर चल रहे एक फर्जी खबर का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। इस फर्जी खबर में कहा गया था कि किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर मिलने वाले कर्ज पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। केंद्र सरकार ने इसका खंडन किया है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से एक फर्जी अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थी। इसमें दावा किया गया था कि किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाख तक के ऋण पर 1 अप्रैल 2022 से कोई ब्याज नहीं देना पड़ेगा। ब्याज की भरपाई भारत सरकार करेगी।

पहले की तरह लगेगा ब्याज
इस पर स्पष्टीकरण देते हुए केंद्र सरकार ने कहा है कि समाचार पत्र की फर्जी तस्वीर में जो दावा किया जा रहा है, वह गलत है। केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए ऋण को ब्याज मुक्त करने से संबंधित कोई फैसला नहीं लिया है। पहले की तरह केसीसी के तहत दिए जाने वाले तीन लाख तक के लोन पर 7% ब्याज दर लागू होगी।

शुरू हुई योजना
देश के किसानों को समृद्ध बनाने के लिए केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी। इसके तहत जोत के आधार पर किसानों को बैंकों से क्रेडिट कार्ड के जरिए आसानी से ऋण उपलब्ध हो जाता है। इससे उन्हें साहूकार और महंगे ब्याज पर पैसे लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

Related posts

‘पेज जीता तो चुनाव जीता’ : गौरीबाजार में बोले जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

बंद होगा झोलाछाप डॉक्टरों का धंधा : डीएम ने 15 नवंबर तक मांगी लिस्ट, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य

Sunil Kumar Rai

983 Meter Tiranga : देवरिया में छात्रों ने 983 मीटर लंबा तिरंगा लेकर निकाली रैली, उत्साह बढ़ाने उमड़ी भीड़

Abhishek Kumar Rai

इन गांवों में देवरिया सांसद ने किया जनसंपर्क : बोले- नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा अगला मुकाबला, लोगों से की अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

22 जुलाई को यूपी में होगा रिकॉर्ड पौधारोपण : हर गांव में लगेंगे 1000 पौधे, पढ़ें मुख्यमंत्री योगी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सीएम की प्राथमिकता के 37 प्वाइंट पर विकास कार्यों को परखा, विभागों से मांगी रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!