खबरेंदेवरिया

देवरिया : डीएम आशुतोष निरंजन के आदेश पर श्रमिकों के बच्चों का हुआ नामांकन, जिलाधिकारी ने दी ये जानकारी

Deoria News : जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन (DM Ashutosh Niranjan IAS) के निर्देश के बाद महुआडीह (Mahuadih) स्थित ईंट-भट्ठे में कार्यरत श्रमिकों के 19 बच्चों का नामांकन निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय मठिया क्षेत्र बैतालपुर में कराया गया। डीएम ने स्वयं इसकी जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने सोमवार को महुआडीह स्थित ईंट-भट्ठे का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां कार्यरत श्रमिकों से उनके बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए थे। अफसरों को भी परिजनों की मदद करने के लिए कहा था। उसके बाद इन बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालय मठिया में कराया गया।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत महुआडीह स्थित ईंट-भट्ठे में कार्यरत श्रमिकों के 19 बच्चों का नामांकन निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय मठिया क्षेत्र, बैतालपुर में कराया गया। सोमवार को ईंट-भट्ठे का औचक निरीक्षण के दौरान समस्त श्रमिकों के बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया गया था।

प्रक्रिया तेज करने का आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की अगुवाई वाली उत्तर प्रदेश सरकार स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चला रही है। सभी जिलाधिकारियों और बेसिक शिक्षा अधिकारी को इसी कमान सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने ड्रॉपआउट बच्चों के चिन्हीकरण की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। ताकि शत प्रतिशत नामांकन समय से विद्यालयों में किया जा सके। राज्य सरकार बच्चों को ड्रेस, कॉपी-किताब और जूते-मोजे उपलब्ध कराती है। साथ ही उन्हें मिड-डे मील के तहत पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है।

7 दिन में 10 हजार बच्चों का नामांकन हुआ
डीएम ने सोमवार को बताया कि, “साक्षरता प्रसार से जुड़े प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “स्कूल चलो अभियान” के अतर्गत देवरिया जनपद में नवीन नामांकन के 36,305 लक्ष्य के सापेक्ष शुरुआती 7 दिन में 10,190 बच्चों का नामांकन हुआ हैं। हाउस होल्ड सर्वे में अब तक 717 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनका नामांकन समय से कराने का निर्देश दिया।

Related posts

राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पंप का तोहफा देगी सरकार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai

BREAKING : डीएम ने 10 लेखपालों पर की कार्रवाई, शानदार काम करने वालों को मिलेगा इनाम, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : यूपी के 3.80 करोड़ बच्चों को मिलेगा पोलियो ड्रॉप, सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Abhishek Kumar Rai

खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में आया बदलाव : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

एक विवाह ऐसा भी : मंगलसूत्र नहीं मिलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से किया इनकार, गौरी बाजार पुलिस ने ऐसे कराई शादी

Sunil Kumar Rai

आज तहसील सदर में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस : दिव्यांगजनों को मिलेगा प्रमाण पत्र

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!