खबरेंपूर्वांचल

एयरपोर्ट की तरह बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन : बड़ी संख्या में तोड़ी जाएंगी गोरखनाथ मंदिर की दुकानें, पढ़ें पूरा प्लान

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को गोरखपुर में 612.27 करोड़ रुपये की लागत के गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण प्रस्ताव का प्रस्तुतिकरण देखा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर जंक्शन गोरखपुर की पहचान बने, इस दिशा मे कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) की भी यही मंशा है कि हमारे भवन हमारी पहचान बनें। गोखपुर रेलवे स्टेशन (Gorakhpur Railway Station) से पूर्वी उत्तर प्रदेश की बहुत बड़ी आबादी यात्रा करती है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के साथ देवरिया, बस्ती, सन्तकबीर नगर, महाराजगंज, नेपाल एवं पूर्वी बिहार की जनता भी यात्रा करती है।

सीएम ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रीपेड टैक्सी की व्यवस्था की जाए। साथ ही, ई-रिक्शे का पंजीकरण करते हुये उनकी पार्किंग की व्यवस्था भी की जाए। स्ट्रीट वेण्डरों के लिए व्यवस्थित ढंग से पुनर्वास की व्यवस्था की जाए और उन्हें स्थान चिन्हित कर उपलब्ध कराया जाये। जंगल कौड़िया-मोहद्दीपुर 4 लेन के निर्माण की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि विकास के लिये गोरखनाथ मन्दिर ट्रस्ट के द्वारा गोरखनाथ मन्दिर की दुकानों को बड़ी संख्या में तोड़कर विकास के कार्य में सहयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव को गोरखपुर स्मार्ट सिटी के साथ जोड़कर आगे की कार्ययोजना बनायी जाये। यदि हम लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा देंगे तो लोग यहां आएंगे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे द्वारा स्थापित किये जाने वाले एसटीपी से जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर ढंग से किया जाए। दिव्यांगजन एवं बुजुर्गों के लिये सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के साथ ही लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों मे नशा करने वाले लोगों को चिन्हित कर पुनर्वास केन्द्रों में भेजकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया जाये। नशे का करोबार करने वालों पर कठोर कार्यवाही की जाये। बच्चों के लिये स्कूल एवं पुनर्वास केन्द्र बनाया जाये।

बैठक में मुख्यमंत्री को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव के बारे में अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के साथ मल्टी लेवेल पार्किंग, फूड प्लाजा, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल के साथ-साथ आने-जाने वाले यात्रियों के आवागमन के लिये अलग-अलग व्यवस्था होगी।

इसके अलावा, रेलवे स्टेशन को बस स्टैण्ड एवं भविष्य में बनने वाले मेट्रो स्टेशन के साथ जोड़ने का भी प्रस्ताव है। इस अवसर पर शासन-प्रशासन तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मॉडलशॉप के लिए इसी महीने शुरू होगा आवेदन : जानें देवरिया में कितने ठेकों का मिलेगा लाइसेंस

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : डीएम ने टॉपर अंशु यादव को किया सम्मानित, कहा- देवरिया देवभूमि है, यहां शिक्षा की कमी नहीं

Sunil Kumar Rai

Teachers Day 2022 : सीएम योगी आदित्यनाथ ने सहवा स्कूल के अध्यापक खुर्शीद अहमद को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

Harindra Kumar Rai

नगर पंचायत चुनाव : भाजपा नेतृत्व तय करेगा प्रत्याशियों के नाम, इस आधार पर होगा चयन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सिर्फ 139 क्लिनिक रजिस्टर्ड : बाकी अवैध रूप से कर रहे झोलाछाप इलाज, डीएम ने की बचने की अपील, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!