खबरेंराष्ट्रीय

Gorakhpur Siliguri Expressway route map : देखें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित मैप, सभी जिलों में भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू

Deoria News : गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे (Gorakhpur Siliguri Greenfield Expressway) को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 30000 करोड़ रुपए से तैयार होने वाले इस 6 लेन के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से वेस्ट बंगाल के सिलीगुड़ी तक का सफर सिर्फ 6 घंटे में तय किया जा सकेगा। इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे का निर्माण भारतमाला योजना के तहत कराया जाएगा। यह करीब तीन साल में बन कर तैयार हो जाएगा। अब तक प्रस्तावित डीपीआर के अनुसार इस एक्सप्रेसवे का मैप नीचे इमेज और पीडीएफ में देख सकते हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India – NHAI) ने प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड भोपाल (LN Malviya Infra Projects Bhopal) से दिसंबर, 2022 तक इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे की फाइनल डीपीआर सौंपने के निर्देश दिए हैं। हालांकि एजेंसी ने प्रस्तावित डीपीआर पहले ही एनएचआई को उपलब्ध करा दिया है। इसके बाद गोरखपुर से लेकर सिलीगुड़ी तक बीच में पड़ने वाले 11 जिलों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साल 2022 के आखिर में निर्माण कार्य शुरू कर वर्ष 2025 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

सर्वे का काम पूरा हुआ

गोरखपुर से कुशीनगर, देवरिया होते हुए सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने 2 अगस्त को सक्षम प्राधिकारी की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की थी। विकास के इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए गोरखपुर मंडल के 3 जिलों के 111 गांवों में जल्द जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। 520 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का 84 किमी हिस्सा गोरखपुर मंडल से होकर गुजरेगा।

गांवों को चिन्हित किया गया

एक्सप्रेसवे तीन जिलों गोरखपुर, कुशीनगर और देवरिया के जिन 111 गांवों से गुजरेगा, उसमें गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा तहसील के 14, कुशीनगर के हाटा तहसील के 19, कसया तहसील के 13 व तमकुहीराज तहसील के 42 और देवरिया जिले के सदर तहसील के 23 गांव शामिल हैं। सीएम द्विवेदी परियोजना निदेशक एनएचएआई कार्यालय गोरखपुर ने बताया कि सक्षम प्राधिकारी की नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना 2 अगस्त को जारी की गई है। प्राथमिक सर्वे के बाद जिन गांवों में अधिग्रहण प्रस्तावित है, उसे चिन्हित कर लिया गया है। हालांकि इसमें परिवर्तन संभव है। एक्सप्रेस-वे की जरूरत को देखते हुए 60 से लेकर 100 मीटर चौड़ाई में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू होने में 2-3 महीने का वक्त लग सकता है।

देवरिया जनपद में इन गांवों की जमीन जाएगी

तहसील सदर के अंतर्गत-

रामपुर खास तप्पा तरकुल, विक्रम विशुनपुर, चिउरहा

बेलवा पाण्डे, वंसहिया, करज, जिगनी राजा, मुंडेरा उर्फ देउरवा

शाहजहांपुर, सोनबरसा, देसही देवरिया, जैसवली, पड़ियापारत पड़ियारपार

कोन्हवलिया भरथराय, चैनपुर, भिस्वा, भिस्वा तप्पा चकदेईया

पियरुआ महुअवा बजराटार, बालकुआ, मड़पा, मुंडेरा उर्फ बलुअही और

इमलिया उर्फ भगवानपुर आदि गांव शामिल हैं।



कुशीनगर जिले की लिस्ट

तहसील हाटा के अंतर्गत

अवरवा, संखापार माफी, परसिया, अहिरौली, पिडरा, रामपुर सोहरौना, पड़री

पिपरा लालमन, मोतीपाकड़ श्रीकान्त, बेलवा, चतुरचक, मठिया

अहिरौली तप्पा बिंदुवार, अहिरौली तप्पा बछौली, बरवा, अहिरौली तप्पा वंचरा

मुंडेरा, भिस्वा मठवालागिर, बलुआ रामपुर श्रीपाल गांव शामिल हैं।

जबकि तहसील कसया में

रजवाबर, कृपा पट्टी, देहवा पट्टी, धुधवलिया, दहारी पट्टी, मधुरिया

सरैया महंथ पट्टी सिरसिया खोहिया, धुरिया, महुअवा, अन्ध्या, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर, सोहंग शामिल हैं।

एक्सप्रेसवे में तमकुहीराज तहसील के

सपही खास, सपही बुजुर्ग, सपही खुर्द, चंद्रोटा, करमैनी, भैंसहा, गांगीटीकर

पड़री, किशुनदास पट्टी, महुअवा खुर्द, बतरौली, सपहा, सेमरा हरदो पट्टी, पाण्डेयपुर

बभनौली, खुदुरा अहिरौली, बनरहा पच्छिम पट्टी, अहिरौली तलवन्त शाही

बनरहा पूरब पट्टी, पकड़ियार पूरब पट्टी, हरखौली, सुमही मोहन सिंह, सुमही बुजुर्ग उर्फ मेहदिया

मेहदिया खुर्द, अहिरौली हनुमान सिंह, हाता, गौरी नरोत्तम, गौरी इब्राहिम, पकड़ियार पच्छिम पट्टी

परसा उर्फ सिरसिया एहतमाली, घघवा जगदीशपुर एहतमाली, संग्रामपुर

जगदीशपुर, मठिया, टडवा, दवनहा, कोटवा, जवही दयाल, पकड़ी गोंसाई

कितामल ताल, सपही, बसन्तपुर राजा आदि गांवों की भूमि अधिग्रहित होगी।

गोरखपुर जनपद के इन गांवों में होगा अधिग्रहण

चौरीचौरा तहसील के

बिसम्भरपुर, पकड़ी, मठिया बुजुर्ग, बेलवा बुजुर्ग

मठिया पचपेड़, माड़ापार, आराजी बसडीला, डुमरीखास,

बढ़या बुजुर्ग ब्राहिमपुर, मलमलिया, भटगांवा, बैकुंठपुर, छपरामंसूर गांवों में भूमि अधिग्रहण होगा।

इन जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे

जानकारी के मुताबिक एक्सप्रेसवे का पूरा हिस्सा ग्रीनफील्ड होगा, इसलिए इसका निर्माण आबादी वाले क्षेत्रों से दूरी बनाकर किया जाएगा। एक्सप्रेसवे यूपी के गोरखपुर से शुरू होकर देवरिया, कुशीनगर और बिहार के गोपालगंज, सीवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज और मधेपुरा होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक जाएगा। इसके मुताबिक जनपद में आर्थिक गलियारा एवं इंटर कॉरिडोर तथा फोरलेन की सड़क निर्मित होगी। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण, रखरखाव व प्रबंध परिचालन के लिए केंद्र सरकार नेशनल हाईवे एक्ट के तहत भूमि अधिग्रहित करेगी। एक्सप्रेसवे के लिए 30,000 करोड़ रुपये की राशि आवंटित है।

Related posts

शलभ मणि त्रिपाठी के एक साल : एमएलए ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, देवरिया नगर पालिका का हुआ विस्तार, जल निकासी…

Sunil Kumar Rai

DEORIA : एडीएम वित्त नागेंद्र कुमार सिंह ने अफसरों संग देवरहा बाबा आश्रम का किया दौरा, जलभराव पर दी ये प्रतिक्रिया

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING: 21 अक्टूबर से शुरू हो रही योगी सरकार की ओटीएस स्कीम, बिजली बिल के करोड़ों बकाएदारों को मिलेगी छूट, जानें प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

UP Budget 2022 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया योगी सरकार 2.0 का पहला बजट, जानें किसे क्या मिला

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 5126 कृषकों को मिली करोड़ों की क्षतिपूर्ति : इस सीजन के लिए 31 दिसंबर तक कराना होगा फसल बीमा

Harindra Kumar Rai

डबल इंजन सरकार में अयोध्या अभूतपूर्व प्रगति का साक्षी बन रहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!