खबरेंदेवरिया

आदर्श स्कूल बनेगा केंद्रीय विद्यालय चेरो : प्रबन्ध समिति की बैठक में डीएम ने दिलाया भरोसा, बच्चों को मिलेंगी सुविधाएं

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) की अध्यक्षता में मंगलवार, 1 नवंबर 2022 को केंद्रीय विद्यालय चेरो में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान विद्यालय के प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रस्ताव विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के समक्ष रखा। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने विद्यालय में सोलर पैनल, जनरेटर व विद्यालय की रंगाई पुताई के कार्य को प्राथमिकता के तौर पर कराने की बात की।

डीएम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय चेरो एक आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित हो और यहां के बच्चे दूसरे विद्यालयों के लिए आदर्श बनें। विभिन्न जागरूकता संबंधित कार्यक्रमों का उन के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया जाए। स्वच्छता अभियान, संक्रामक रोग रोकथाम के लिए जागरूकता संबंधी कार्यक्रम व साक्षरता मिशन जैसे कार्यक्रम चलाया जाए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक विद्यालय में छात्रों का स्वास्थ्य जांच 20 नवंबर तक पूर्ण कर लें व हर 3 महीने पर छात्रों का हेल्थ चेक-अप व आई टेस्टिंग कैंप आयोजित किया जाए। जिससे विद्यालय के छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध हो। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने वनस्पति उद्यान में लौंग के पौधे का रोपण किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्णानन्द यादव, डॉ अनिभा सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

Agnipath Scheme : आरएलडी प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने अग्निपथ योजना को बताया धोखा, युवा आक्रोश सम्मेलन आयोजित करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हुआ यूपी, मगर इन इलाकों में लागू रहेंगे प्रतिबंध

Sunil Kumar Rai

नोएडा के लाखों लोगों को तोहफा : सीएम योगी ने 1719 करोड के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्या कहा

Rajeev Singh

देवरिया ट्रेजरी ऑफिस में पैसा लेते बाबू का Video Viral : सफाई में दिया ये जवाब, जानें क्या बोले जिम्मेदार

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें किन्हें मिलेगा यह अवार्ड

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!