खबरेंदेवरिया

शिव भक्ति से सराबोर होगी रात: आयोजित होगा भव्य शिव जागरण, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

Deoria News : महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत जनपद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल ने पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के साथ प्राचीन दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर पहुँचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित बैरिकेडिंग, कतारबद्ध दर्शन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, चिकित्सा एवं आपातकालीन सहायता, फायर सेफ्टी, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल, अस्थायी शौचालय, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने, मार्गों को अवरुद्ध न होने देने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत आगामी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14 फ़रवरी को सायं 7:00 बजे से मंदिर परिसर के पीछे स्थित सरोवर के निकट आयोजित विशेष शिव जागरण एवं महाप्रसाद (भंडारा) कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्व शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से सम्पन्न हो सके।

Related posts

शुभारंभ : पीएम नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को मेडिकल कॉलेज का तोहफा देंगे, सीएम योगी ने अफसरों को दिए ये आदेश

Harindra Kumar Rai

देवरिया के सभी बॉर्डर सील : 17 केंद्रों पर होगा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम ने कोला गांव की प्रधान को जारी किया कारण बताओ नोटिस, पिछले महीने पंचायत सचिव को किया था सस्पेंड, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

कानपुर देहात की सनसनीखेज घटना पर भड़की कांग्रेस : किया प्रदर्शन, सरकार से पूछे सवाल

Swapnil Yadav

यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की कार्ययोजना तैयार : मिशन मोड में योगी सरकार, जानें कैसे हासिल होगा लक्ष्य

Rajeev Singh

उपलब्धि : पीएम नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, अगले महीने दिल्ली से फ्लाइट सेवा शुरू होगी

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!