खबरेंपूर्वांचल

Dhanteras 2021 : एक लाख एक हजार दीयों की रोशनी से रोशन हुआ गोरखपुर, देखें Photos

Gorakhpur News : इस बार दीपोत्सव के त्योहार दीपावली पर बाबा गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर भी सजी-संवरी है। रामगढ़ताल के किनारे नौकायन पर आज धनतेरस से दीपोत्सव की शुरूआत हो गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मंगलवार की शाम 5.30 बजे आयोजित कार्यक्रम में एक लाख एक हजार से अधिक दीये जलाए गए।

वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए मिट्टी के साथ ही देसी गाय के गोबर से तैयार दीये भी जलाए गए। कार्यक्रम के लिए सोमवार की शाम को नौकायन लाइट से सजाया गया है। नौकायन पर पहले दीपोत्‍सव से हर कोई उत्‍साह‍ित है।

मंगलवार को धनतेरस के मौके पर नौकायन एवं जेटी पर ताल की ओर बनी सभी सीढ़ियों पर ये दीये जलाए गए। प्राधिकरण के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी इसमें सहयोग करेंगे। एडीजी जोन अखिल कुमार, मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी एवं जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह इस मौके पर उपस्थित रहे।

कई जनप्रतिनिधि भी दीपोत्सव कार्यक्रम में सम्मलित हुए। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार दीपोत्सव के कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसे हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

यह गोरखपुर का सबसे बड़ा दीपोत्सव है। सभी दीये स्थानीय माटी कलाकारों से ही लिए गए हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से गोबर के दीये भी मंगाए गए थे। वीसी ने कहा कि यह आम लोगों का कार्यक्रम है। कोई भी इसमें सहभागिता कर सकता है।

Photo Credits – GDA VC Prem Ranjan Singh IAS

Related posts

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने सीएम की प्राथमिकता के 37 प्वाइंट पर विकास कार्यों को परखा, विभागों से मांगी रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

तैयारी : मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से बदलेगी यूपी के नगरों की तस्वीर, सीएम योगी ने बनाया खास प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : 1885 परिषदीय विद्यालयों में लगे 18 हजार पौधे, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!