उत्तर प्रदेशखबरें

सख्ती : बिना मास्क घूमते मिले तो होगा एक्शन, यूपी आने वाले हर व्यक्ति की होगी जांच, सीएम योगी ने दिए आदेश

Uttar Pradesh : कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार (Yogi Adityanath Government) पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि विश्व के अनेक देशों में कोविड के केस बढ़ रहे हैं। देश के कई राज्यों में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से उत्तर प्रदेश आ रहे लोगों की कोविड जांच अवश्य की जाए। सीएम ने बस, रेलवे स्टेशन तथा एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट कराए जाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें।

जीका वायरस के 11 मरीज मिले

बैठक में अफसरों ने मुख्मयंत्री को बताया कि कानपुर नगर में जीका वायरस से संक्रमित 11 मरीजों की पुष्टि हुई है। सीएम ने आदेश देते हुए कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। डेंगू, मलेरिया, डायरिया आदि बीमारियों से प्रभावित जनपदों में रोगियों के उपचार के लिये सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से संचालित किये जाने के निर्देश भी दिए।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में कोविड संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।

7 नए मामले मिले

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सीएम को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 7 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 10 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 102 है।

5 हजार नए केंद्र बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद उत्तर प्रदेश में 5 हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुगमतापूर्वक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इन सभी केन्द्रों पर चिकित्सीय उपकरण, प्रशिक्षित चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

Related posts

6 वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को दी सरकारी नौकरी : सीएम योगी

Rajeev Singh

सीएम योगी का बड़ा फैसला : बिना हेलमेट ऑफिस आने वाले कर्मचारियों की रहेगी नो एंट्री, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा चलाएगी सरकार

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : 5 साल बाद 27 फरवरी को देवरिया आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, जानें पूरा कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai

Assembly Elections 2022 : चुनाव आयोग ने उम्मीदवारों के लिए जारी की खास गाइडलाइन, उल्लंघन करने पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

डीएम ने एसटीपी की भूमि का किया निरीक्षण : जल निगम के दो अफसरों का रोका वेतन, इस वजह से हुए नाराज

Rajeev Singh

पहल : यूपी के स्कूलों में चलेगी ट्रैफिक नियमों की क्लास, बच्चे लोगों को करेंगे जागरूक, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!