खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया के स्कूलों में हुआ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

Deoria News : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) के निर्देश के क्रम में बैतालपुर, पथरदेवा, तरकुलवा एवं देसही देवरिया के सभी विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

कृषि मंत्री करेंगे सम्मानित

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय तिवई में भी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बच्चों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले बच्चे की कृति जिले स्तर पर भेजी जाएगी। उत्कृष्ट कलाकृति बनाने वाले छात्रों को 2 अक्टूबर को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) सम्मानित करेंगे।

इन्होंने दिखाई कला

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 3, 4 एवं 5 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें शीतल गौड़, तब्बसुम, अंशी, नीलू, दिव्या, शालू, आलिया, अभिषेक, जानकी, नेहा यादव, अर्पिता यादव, अर्चना, अन्नू, साहिल, हिमांशु, नेहा, रानी, प्रेमलता, दिशा, जानकी, महिमा, अभय, सुमित और अमन गौतम आदि रहे। इसमें विद्यालय स्तर पर कक्षा 5 के अमन कुमार गौतम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सुमन मिश्रा, विवेकानन्द शर्मा, संगीता यादव, सुबहान अल्लाह, अंकिता यादव, अभिभावक उर्मिला देवी, मोती देवी, पिंकी देवी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

दुबई के शेख चखेंगे पूर्वांचल के फल-फूल और पत्तों का स्वाद : यूएई भेजी गई पहली खेप, किसानों को उद्यमी बना रही यूपी सरकार

Sunil Kumar Rai

Deoria Nagar Palika Election : भाजपा की जीत में अहम होंगे दो फैक्टर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी शिवप्रताप शुक्ला ने बनाई रणनीति

Sunil Kumar Rai

CUET : केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए टेस्ट की आखिरी तिथि बढ़ी, जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

Harindra Kumar Rai

देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ पर सुनी मन की बात

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : एसपी संकल्प शर्मा ने 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया, कुल 20 के कार्यक्षेत्र बदले

Sunil Kumar Rai

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!