उत्तर प्रदेशखबरें

UP Election 2022 : चुनाव आयोग ने 3 जिलों के डीएम और 2 एसपी का तबादला किया, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh : भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने यूपी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 (UP Assembly Election 2022) के संबंध में प्रदेश के 3 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी एवं 2 जनपदों के पुलिस अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित (Transfer) कर दिया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हटाये गये अधिकारियों के स्थान पर अब फिरोजाबाद जनपद के नये जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, बरेली के जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी तथा कानपुर नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा को नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दो जिलों में फिरोजाबाद एवं कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक को भी बदल दिया गया है। अब फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक आशीष त्रिपाठी एवं कौशाम्बी जनपद के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा होंगे।

Related posts

आधार से ट्रांसफर करें वाहन : सड़क परिवहन मंत्रालय ने 58 सेवाओं को किया ऑनलाइन, घर बैठे करें अप्लाई

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में दम तोड़ रही यह योजना : नाराज सीडीओ ने सचिवों पर की कार्रवाई, अन्य को चेतावनी

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया में खाद्य विभाग ने की सातवें दिन छापेमारी, 3 सैंपल लैब भेजे, बाजारों में रही अफरातफरी

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के सभी स्कूल 7 जनवरी तक रहेंगे बंद : डीएम ने कड़ाई से पालन कराने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!