खबरेंदेवरिया

पिडरा पुल से जल्द शुरू होगा यातायात : डीएम और एसपी ने देखा गोर्रा नदी का रौद्र रूप, मूर्ति विसर्जन स्थलों का लिया जायजा

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (IPS Sankalp Sharma SP Deoria) ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील स्थित पिडरा पुल का निरीक्षण किया। विगत कुछ दिनों से गोर्रा नदी द्वारा किये जा रहे कटान की वजह से पुल से आवाजाही बाधित है।

डीएम ने पुल के निकट हो रहे कटान को रोकने एवं मार्ग को आवाजाही योग्य बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ये जनपद देवरिया को गोरखपुर (Deoria Gorakhpur Link Road) से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। कटान की वजह से आवाजाही बाधित है। इसे शीघ्र दुरुस्त किया जाए। इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

किया हेल्थ एटीएम का उद्घाटन
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हेल्थ एटीएम का उद्घाटन किया।

हेल्थ एटीएम के माध्यम से बीएमआई, हाइड्रेशन, फैट, मेटाबॉलिक एज, पल्स एवं ऑक्सिजन सहित कुल 13 रिपोर्ट तत्काल मिल जाते हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि हेल्थ एटीएम से कई रिपोर्ट चन्द मिनटों में मिल जाएंगे, जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों को मरीजों का सही इलाज करने में सहायता मिलेगी।

रुद्रपुर में स्थापित हेल्थ एटीएम जनपद का प्रथम हेल्थ एटीएम है। शीघ्र ही जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha), एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल के दृष्टिगत रुद्रपुर तहसील स्थित सेमरौना पुल एवं नारायणपुर पुल का निरीक्षण किया। एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला को प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जिस स्थान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाना है, वहां बैरिकेडिंग अवश्य कर ली जाए। प्रकाश व्यवस्था, जनरेटर, पेयजल, मेडिकल टीम, नाव, सर्चलाइट एवं गोताखोर अनिवार्य रूप से प्रतिमा विसर्जन स्थल पर उपलब्ध रहें। प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रूट प्लान बना लिया जाए।

उन्होंने कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ रुद्रपुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

हिंदी में शुरू हुई MBBS की पढ़ाई : गृह मंत्री अमित शाह ने किया शुभारंभ, इंजीनियरिंग की किताबों का 8 भाषाओं में हो रहा अनुवाद

Harindra Kumar Rai

Power Problem : रोस्टर के मुताबिक हर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली, सीएम ने की समीक्षा, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

UPSI Result 2022 : सीएम योगी ने पुलिस भर्ती के सफल 9,534 अभ्यर्थियों को दी शुभकामनाएं, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

PUBG Killing in Deoria : देवरिया पुलिस ने मासूम संस्कार के हत्यारों को गिरफ्तार किया, PUBG खेलने के चक्कर में ली जान

Sunil Kumar Rai

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

DEORIA : देवरिया में एक लाख से ज्यादा लोगों ने नमो प्रदर्शनी से पीएम को जाना, 15 जगहों पर लगी प्रदर्शनी का हुआ समापन

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!