खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ ने सीएम की प्राथमिकता के 37 प्वाइंट पर विकास कार्यों को परखा, विभागों से मांगी रिपोर्ट

Deoria News : मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के 37 बिन्दुओं से सम्बन्धित विकास कार्यों की समीक्षा विकास भवन के गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) की अध्यक्षता में की गई।

खादी ग्रामोद्योग अधिकारी बिना किसी सूचना के बैठक में अनुपस्थित थे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। अधिशासी अभियन्ता, विद्युत को निर्देश दिये गये कि निवेश पोर्टल पर 5 आवेदन कब से लम्बित हैं, उसकी स्थिति से अवगत कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के टीकाकरण की प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ईडीएल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। जननी सुरक्षा योजना के लम्बित प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए कहा गया। साथ ही पुराने प्रकरण के सम्बन्ध में अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीवका मिशन की प्रगति बढ़ाने के लिए उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजान्तर्गत विकास खण्ड से प्राप्त आवेदन पत्रों के अद्यतन सूचना से अवगत कराने के लिए कहा गया। दुग्ध अधिकारी को माह अक्टूबर में एक दुग्ध समिति गठित करने के निर्देश दिये गये।

बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ (BSA Deoria Harishchandra Nath) को प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षणों के प्रगति को “ए” श्रेणी में कराने के निर्देश दिये गये। सहायक श्रमायुक्त को श्रमिक पंजीयन एवं प्रधानमंत्री मानधन योजना की प्रगति में सुधार कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिए।

Related posts

डीएम ने 5 मामलों में क्विक रिस्पांस टीम गठित की : एसपी संकल्प शर्मा संग सदर तहसील में सुनीं समस्याएं

Rajeev Singh

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

UP Election 2022 : यूपी की 55 विधानसभा सीटों पर आज बंद होगा प्रचार-प्रसार, चुनाव आयोग ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : पंचायत प्रतिनिधियों की मौत पर आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता, जानें प्रक्रिया और पदवार राशि

Abhishek Kumar Rai

25 जुलाई को देवरिया में लगेगा रोजगार मेला : जाने से पहले इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!