खबरेंदेवरिया

Deoria News : 1885 परिषदीय विद्यालयों में लगे 18 हजार पौधे, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) के निर्देश के क्रम में मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ ने सर्वप्रथम विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित ब्लाक संसाधन केन्द्र पर पौधारोपण किया।

प्राथमिक विद्यालय में लगाए पौधे

इस अवसर पर विकास खण्ड देवरिया सदर के खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय पाल नारायण त्रिपाठी और नगर क्षेत्र एवं ब्लाक संसाधन केन्द्र देवरिया सदर के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात् बीएसए ने विकास खण्ड देवरिया सदर स्थित प्राथमिक विद्यालय सरौरा नं 1 में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र मोहन सिंह, जिला समन्वयक आलोक पाण्डेय एवं विद्यालय के सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

ये लक्ष्य रखा गया है

जिलाधिकारी  के निर्देशानुपालन में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 25000 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें आज 17880 पौधारोपण कुल 1885 परिषदीय विद्यालयों में किया गया। इसी प्रकार 6 एवं 7 जुलाई को 1785 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 15 अगस्त 2022 को 3550 पौधारोपण किया जायेगा। पौधारोपण के लिए निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। 

Related posts

खुशखबरी : यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशन धारकों को इस महीने से मिलेगा कैशलेस इलाज, योगी सरकार ने बनाया ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के विकास के लिए 505 करोड़ स्वीकृत : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने अफसरों को दी ये नसीहत

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : बैतालपुर स्वास्थ्य केंद्र पर गायब मिले कई डॉक्टर और कर्मचारी, डिप्टी सीएमओ ने की ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने संचारी रोगों से बचाव के बताए उपाय, निवासियों से की अपील, अफसरों को दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

सहजानन्द राय बने बीजेपी गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष : देवरिया में भाजपाइयों ने जताई खुशी, बांटी मिठाई

Sunil Kumar Rai

Aadhar Verification : पेंशन स्कीम के लाभार्थी फौरन कराएं आधार वेरिफिकेशन, देरी हुई तो रुकेगी किस्त

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!