खबरेंदेवरिया

देवरिया पहुंचे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का जोरदार स्वागत : उमड़े जिले के कार्यकर्ता, राज्य मंत्री ने की अगवानी

Deoria News : मांगलिक कार्यक्रम में शरीक होने देवरिया पहुंचे वित्त एवम संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना (Finance Minister Suresh Khanna) एवम उनके साथ राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम (Minister Vijay Laxmi Gautam) का स्वागत देवरिया में मण्डल अध्यक्ष संजय पाण्डेय के नेतृत्व में डाक बंगला पर किया गया।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने आवास पर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में गुंडों माफियाओं की जगह जेल में है। आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था स्थापित है। जहां पिछली सरकारों में केवल नाम मात्र की बिजली आपूर्ति थी, आज वही गांव-शहरों में 24 घंटे बिजली की पूर्ति हो रही।

इस अवसर पर अम्बिकेश पाण्डेय, वीरेंद्र कुशवाहा, अजय दूबे वत्स, अवधेश यादव, राजेश कुशवाहा, अभिजीत उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।

सलेमपुर में मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल एवम जयनाथ कुशवाहा गुड्डन के नेतृत्व में समर्थकों ने जोरदार नारों के साथ कैबिनेट मंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। नवलपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज देवी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Related posts

गौतमबुद्ध नगर में स्वरोजगार का सुनहरा मौका : आवेदन में बचे सिर्फ 2 दिन, दिव्यांगजन भी उठाएं लाभ

Rajeev Singh

देवरिया की सभी तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त : डीएम ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

दलालों का अड्डा बना देवरिया जिला अस्पताल : आरोग्य भारती के प्रांत उपाध्यक्ष ने सीएम से की शिकायत, की ये मांग

Satyendra Kr Vishwakarma

ITI Admission : ITI में दाखिले से पहले ट्रेड बदलने का मिल रहा आखिरी मौका, अभ्यर्थी ऑनलाइन चुन सकते हैं नया विकल्प

Sunil Kumar Rai

प्रगति और समृद्धि के नए मानक पेश कर रहा नया भारत : मुख्यमंत्री योगी

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सूर्यपुरा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ : लोगों को बताए रोगों से बचाव के उपाय

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!