खबरेंदेवरिया

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सूर्यपुरा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ : लोगों को बताए रोगों से बचाव के उपाय

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) ने शनिवार को बैतालपुर विकासखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘स्कूल चलो अभियान’ एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में किए गए स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया।

इस दौरान कृषि मंत्री ने सूर्यपुरा में प्राथमिक पाठशाला स्मार्ट क्लास, आरो प्लांट का उद्घाटन एवं बच्चों को पुस्तक एवं उपहार भी वितरित किया। कृषि मंत्री ने बच्चों को स्कूल भेजने एवं शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मिशन कायाकल्प के जरिए स्कूलों में क्रांतिकारी सुधार हो रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए विद्यालय परिसर में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। बच्चों को संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में भी जागरूक किया। कहा कि आसपास स्वच्छता बनाए रखें। पूरी बांह की कमीज पहने और बुखार का लक्षण देखते ही तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। इस दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

अमर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी को दी श्रद्धांजलि
इसके उपरांत कृषि मंत्री नौतन हथियागढ़ विकासखंड देसही देवरिया में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की जयंती समारोह में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने शहीद रामचंद्र विद्यार्थी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक तथा कृषि किट का वितरण भी किया। इस मौके पर नवनीत चौबे, रविन्द्र किशोर कौशल, उमेश मल्ल, विजय श्रीवास्तव, बीरेंद्र यादव, प्रभाकर राय, राजकेश्वर जायसवाल, नागेंद्र जायसवाल, विवेकानंद यादव, विनोद सिंह, अशोक सिंह, वीरेंद्र कन्नौज्जिया, रिपुसूदन मणि आदि उपस्थित थे।

Related posts

वकील की हत्या के मामले में विपक्ष हमलावर : जानें क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती

Satyendra Kr Vishwakarma

लखनऊ से आप उम्मीदवार अंजू भट्ट का वादा : गंदगी और जाम से जनता को दिलाएंगी निजात

Rajeev Singh

देवरिया जेल में फ्री हेल्थ कैंप : 450 महिला और पुरूष बंदियों का हुआ उपचार, इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित मिले बंदी

Sunil Kumar Rai

डीएम के आदेश पर सुलझा रास्ते का विवाद : एसडीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान

Rajeev Singh

बलटिकरा में एक्शन में डीएम : पंचायत सहायिका सस्पेंड, एडीओ सहित इन अफसरों पर भी कार्रवाई, VIDEO

Harindra Kumar Rai

वाराणसी : सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी के इस इलाके का किया दौरा, जानें क्या थी वजह

Shweta Sharma
error: Content is protected !!