खबरेंनोएडा-एनसीआर

गौतमबुद्ध नगर में स्वरोजगार का सुनहरा मौका : आवेदन में बचे सिर्फ 2 दिन, दिव्यांगजन भी उठाएं लाभ

Gautam Buddh Nagar : परियोजना अधिकारी डूडा गौतमबुद्ध नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद दादरी के अंतर्गत आने वाले शहरी गरीबों को दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार कार्यक्रम योजना के अंतर्गत स्वरोजगार करने के लिए 2 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना में इच्छुक व्यक्ति कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कमरा नंबर 315, विकास भवन सूरजपुर ग्रेटर नोएडा एवं नगर पालिका परिषद दादरी में संपर्क करके निःशुल्क ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा राशन कार्ड आगामी 30 जनवरी 2023 तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। हालांकि इस योजना के लिए सिर्फ वही लोग पात्र हैं, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है।

योजनाओं का लाभ उठाएं दिव्यांगजन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गौतम बुद्ध नगर आशीष कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों के लिए राज्य निधि की स्थापना की गई है। राज्य निधि से दिव्यांग जनों के हितार्थ चार प्रकार की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके अंतर्गत –
-उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन के बनाए गए चित्रों, हस्तकला आदि सहित उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी एवं कार्यशालाओं के लिए धनराशि सहायता के रूप में उपलब्ध कराना
-उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन खेल/ ललिकला/ संगीत/ नृत्य/ फिल्म/ थिएटर/ साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हो, उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में प्रतिभाग किए जाने एवं खेल आयोजन के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना
-दैनिक जीवन की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए बैचमार्क दिव्यांगता के व्यक्तियों को उच्च सहायता वाले उपकरण उपलब्ध कराना
-उत्तर प्रदेश के दिव्यांगजन जो गंभीर बीमारियों जैसे कैंसी, थेलीसिमिया प्लास्टिक, एनीमिया बहुस्कालोरोसिस से ग्रसित हों अथवा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित न हो, को चिकित्सा के लिए वित्तीय सहायता आदि सम्मिलित हैं।

उन्होंने बताया कि जो दिव्यांगजन इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, वह अपना प्रस्ताव अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराएं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमरा नंबर 107 विकास भवन गौतमबुद्ध नगर में संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

फिर एक्शन में सीडीओ रवींद्र कुमार : ग्राम प्रधान और सचिव सहित 3 पर कार्रवाई, जानें वजह

Swapnil Yadav

पोषाहार वितरण में चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान : यूपीडेस्को को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Rajeev Singh

BIG NEWS : ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों की होगी जांच, सीडीओ ने समिति गठित की, देखें खंडवार लिस्ट

Abhishek Kumar Rai

शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम दिव्या मित्तल

Sunil Kumar Rai

बजट में यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात : शिक्षा में होंगे बड़े सुधार

Laxmi Srivastava

देवरिया में स्कूली बस ने छात्र को रौंदा : गुस्साई भीड़ ने रोड जाम कर दूसरी बस में की तोड़फोड़, पुलिस से हुई नोकझोंक

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!