खबरेंदेवरिया

देवरिया की सभी तहसील में नोडल अधिकारी नियुक्त : डीएम ने सौंपी ये जिम्मेदारी

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) ने जनपद के समस्त तहसील क्षेत्रों में राजस्व एवं विकास इत्यादि विषयों पर विभिन्न प्रकार के प्रत्यावेदन एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए बड़ा कदम उठाया है।

डीएम जेपी सिंह ने शासन से निर्धारित प्राथमिकताओं व शासकीय योजनाओं के समुचित संचालन के सतत पर्यवेक्षण एवं अनुरक्षण के आवश्यताओं के दृष्टिगत नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को तहसील सलेमपुर व भाटपारररानी, मुख्य राजस्व अधिकारी को तहसील बरहज व रुद्रपुर तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को तहसील सदर के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी ने नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने पदेन दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन के साथ साथ विशेष रुप से संबंधित तहसीलों का समय-समय पर भ्रमण करते रहेंगे और प्रशासनिक समन्वय व जनहित के महत्वपूर्ण विषयों में, संबंधित उप जिलाधिकारी को आवश्यक मार्गदर्शन व निर्देशन प्रदान करेगें।

ऐसे विषय जिसे जिलाधिकारी के संज्ञान में लाना आवश्यक हो, उसे संज्ञान में लाएंगे। संबंधित उप जिलाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अपने तहसील के प्रशासनिक व विकास संबंधी महत्वपूर्ण बिन्दुओं से अपने पर्यवेक्षक अपर जिलाधिकारी को सतत अवगत कराते रहेंगे और समस्त कार्यों को नियत समय सीमा में सम्पादित कराएंगे।

Related posts

देवरिया के सभी बॉर्डर सील : 17 केंद्रों पर होगा गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक चुनाव मतदान, पढ़ें प्रशासन की पूरी तैयारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने राइस और आटा मिलर्स संग की बैठक : इन बिंदुओं पर हुई मंथन, एक्स्ट्रा फूड के सदुपयोग के लिए मांगा प्लान

Swapnil Yadav

पौधरोपण में लक्ष्य से आगे निकले यूपी के 47 जिले : टॉप 10 में शामिल हुआ देवरिया

Sunil Kumar Rai

DEORIA : अग्रवाल महासभा और रेड क्रॉस सोसाइटी के ब्लड डोनेशन कैंप में 55 लोगों ने दिया रक्त, डीएम जेपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया के 193 केंद्रों पर चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा : डीएम ने लिया जायजा, जानें क्या कहा

Pushpanjali Srivastava
error: Content is protected !!