खबरेंदेवरिया

अभाविप ने 622 प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित : पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव ने दिया सम्मान, जानें क्या कहा

Deoria News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवनगर (Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad Devnagar – ABVP) ने सलेमपुर के श्री रैनाथ ब्रह्म स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें कुल 622  प्रतिभावान छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक अंशुमान श्रीवास्तव व अभाविप की प्रान्त अध्यक्ष प्रोफेसर सुषमा पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्रों से ही राष्ट्र निर्माण सम्भव है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  छात्रों की प्रतिभा को और परिपक्व करती है। उन्होंने आगे छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अपने शैक्षिक निरंतरता को बनाये रखते हुए आगे देश की सेवा करिये।

       
प्रोफेसर पाण्डेय ने कहा कि छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है। समाज में होने वाली कोई भी घटना छात्र को सीधे प्रभावित करती है, इस लिये छात्रों को पढ़ाई के साथ एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य भी निभाना चाहिये। जिला प्रमुख अजय मिश्र ने कहा की प्रोत्साहन से छात्रों की प्रतिभा में निखार होता है ।

     
कार्यक्रम का संचालन आदर्श तिवारी ने किया। इसमें दिनदयाल मिश्र, जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर, जिला संगठन मंत्री अमर्त्य सुंदरम्, नगर अध्यक्ष गोपाल जी त्रिपाठी,  तहसील संयोजक अमित मिश्र, अभिलाष मिश्र, सूरज गुप्ता, सच्चिदानंद पाण्डेय, विपुल पाण्डेय, सचिन पासवान, रितिका पाण्डेय, ऋचा पाण्डेय, आयुष मिश्र आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

देवरिया में हर्षोल्लास से मनाई गई सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती : जिलाधिकारी ने दी पुष्पांजलि, अधिकारियों संग ली ये शपथ

Harindra Kumar Rai

देवरिया-कसया सहकारी बैंक अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए ये पूर्व विधायक : भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Satyendra Kr Vishwakarma

फिल्मी अंदाज में अपराधियों को पहचानेगी यूपी पुलिस : एआई मैच करेगी आवाज और क्राइम पैटर्न, तुरंत मिलेगी जानकारी

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा ने ‘एग्जाम वॉरियर्स’ देकर बढ़ाया उत्साह : परीक्षा में तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स

Rajeev Singh

कुशीनगर में हृदयविदारक हादसा : हल्दी की रस्म के दौरान कुएं में गिरने से 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत, एक दर्जन घायल, गांव में मचा कोहराम

Sunil Kumar Rai

उसरा बाजार सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से मिलेंगे कई लाभ : पोल्ट्री उद्योग को मिलेगी गति, डीएम ने 15 दिन का दिया वक्त

Rajeev Singh
error: Content is protected !!