खबरेंदेवरिया

ITI Admission : ITI में दाखिले से पहले ट्रेड बदलने का मिल रहा आखिरी मौका, अभ्यर्थी ऑनलाइन चुन सकते हैं नया विकल्प

Deoria news : प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शोभनाथ ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रदेश में चल रहे राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश सत्र अगस्त 2022 में द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त रिक्त सीटों का विवरण जनपदवार, संस्थानवार और व्यवसायवार ई-फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है।

निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2022 के अनुसार पंजीकृत अभ्यर्थियों से संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण (केवल राजकीय संस्थानों के लिए) उपवर्ग एवं लिंग का नवीन विकल्प परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष आमंत्रित किया जा रहा है।

लिंक पर क्लिक करें

ऐसे अभ्यर्थी जिनको प्रथम एवं द्वितीय चरण में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वेबसाइट http://www.scvtup.in पर बने लिंक “प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र अगस्त-2022 हेतु द्वितीय चरण के प्रवेश व उच्चीकरण के उपरान्त परिणामी रिक्तियों के सापेक्ष नये विकल्पों का आनॅलाइन Submission” पर क्लिक करें।

ये प्रक्रिया है

आवेदन को अपना मोबाइल नम्बर, जन्म तिथि तथा वर्ग प्रविष्ट करनी होगी। तदोपरान्त अभ्यर्थी आवेदन पत्र में प्रवेश के लिए इच्छित संस्थान, व्यवसाय, स्थानीय आरक्षण (केवल राजकीय संस्थानों के लिए), उप वर्ग एवं लिंग का विकल्प भरकर पुनः पंजीकृत करा सकते हैं। पुनरीक्षित विकल्प पंजीकृत न कराये जाने की दशा में अभ्यर्थी द्वारा मूल आवेदन में प्रस्तुत किये गये विकल्प के अनुसार तृतीय चरण की सीट आंवटन प्रक्रिया में सम्मिलित कर लिया जायेगा।

9 सितंबर तक होगा आवेदन

अभ्यर्थी अपना मोबाइल नम्बर, जन्म तिथि तथा वर्ग की प्रविष्टि अंकित कर वेबसाइट पर नवीन विकल्प की प्रक्रिया पूर्ण कर सकेगा। नवीन विकल्प पंजीकृत किए जाने की प्रक्रिया वेबसाइट http://www.sevtup.in पर 9 सितंबर रात्रि 12.00 बजे तक की जा सकेगी।

लिस्ट चस्पा करें

समस्त प्रधानाचार्य, राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को उन्होंने निर्देशित किया है कि वे संस्थान में रिक्त सीटों की व्यवसायवार स्थिति की सूचना सार्वजनिक सूचना पट पर प्रदर्शित करें।

Related posts

हिन्दू मंदिरों की पुण्यगाथा बताएगा अयोध्या का मंदिर संग्रहालय : सीएम योगी के आदेश पर पर्यटन विभाग तैयार कर रहा निर्माण की कार्ययोजना

Shweta Sharma

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 18 नेशनल हाईवेज का किया शिलान्यास : गोरखपुर से इन शहरों का सफर हुआ आसान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 9 कारोबारियों पर लगा 2.50 लाख का जुर्माना : प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Sunil Kumar Rai

देवरिया कलेक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम : 24 घंटे रहेगा एक्टिव, आपात स्थिति में तुरंत डायल करें नंबर

Sunil Kumar Rai

Deoria news : महिलाओं को मिला सामान बनाने का प्रशिक्षण, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहा अभियान

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : लापरवाही बरतने पर तहसीलदार रुद्रपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम ने 4 सीआरओ से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!