खबरेंदेवरिया

देवरिया के किसानों से खरीदी गयी 21 टन पराली : जिलाधिकारी की अपील-फसल अवशेष न जलाएं कृषक

Deoria News : उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने पराली निस्तारण को लेकर किसानों और उद्यमियों के बीच बैठक आयोजित की थी, जिसमें पराली खरीद को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिये गए थे।

इसके क्रम में सदर तहसील के रतनपुरा गाँव के कृषक दयानंद गुप्ता स्व0 शिवनाथ गुप्ता से 10 टन पराली 15000 रुपए में, कमला चौहान से 25 कुंतल पराली 3700 रुपए में, घटैला चेती गाँव के कृषक रामभजन गौड से 24 कुंतल पराली 3600 रुपए में, पगरा गाँव के कृषक चन्द्रिका चौरसिया से 32 कुंतल पराली 4800 रुपए में एवम ग़ौर कोठी के कृषक संतोष कन्नौजिया से 35 कुंतल पराली 5250 रुपये में शुभम बायो एनेर्जी द्वारा ने क्रय किया है।

जिलाधिकारी ने किसानों से अनुरोध किया है कि पराली कदापि न जलाएं। पराली को संबंधित उद्यमी को 150 रुपए/कुंतल की दर से बेचा जा सकता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए फसल अवशेष को खेत मे ही पलटाई किया जा सकता है।

पराली जलाने पर 2 एकड़ के लिये 2500 रुपए/ घटना, 2 से 5 एकड़ के लिए 5000 रुपए/घटना और 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिए 15000 रुपए/घटना जुर्माना वसूला जाएगा। अभी तक पराली प्रबंधन के अंतर्गत चार कृषकों से 17500 रुपए वसूली की गई और 10 हारवेस्टर बिना एसएमएस फसल कटाई करते पाए गए। सभी को सीज़ किया गया है।

Related posts

VIDEO : वैदिक मंत्रों के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, मंदिर को फूलों और लाइट से सजाया गया, इस बार मिली ये छूट

सीएम ने भाजयुमो के ब्लड कैंप में रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह : लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

नेता जी को याद कर भावुक हुए पीडी तिवारी : अपने जीवन में उनकी अहमियत को किया बयां, जानें क्यों अलग थे मुलायम सिंह यादव

Satyendra Kr Vishwakarma

उद्योग बंधु की बैठक : देवरिया में 22 उद्यमी करेंगे 150 करोड़ का निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार, डीएम और एसपी ने दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

मौका : मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में सरकार दे रही लाखों रुपये, 15 सितंबर तक आवेदन कर बनें कारोबारी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : नर्तकी के प्यार में पागल सिरफिरे ने की आर्केस्ट्रा संचालक की हत्या, 2 गिरफ्तार

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!