खबरेंदेवरिया

देवरिया में 29 जनवरी को चलेगा मेगा कोविड वैक्सीनेशन अभियान : हर स्वास्थ्य केंद्र पर लगेगा टीका

Deoria News : देवरिया में कोरोना वैक्सीन से छूटे लोगों और प्रिकॉशन डोज से वंचित नागरिकों के टीकाकरण के लिए 29 जनवरी को बड़े स्तर पर मेगा वैक्शीनेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सारे प्रबंध किए जा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने बताया है कि जनपद में कोविड टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शासन से जनपद को 21 जनवरी 2023 को 15500 डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन कोविड टीकाकरण के लिए उपलब्ध कराई गई थी। 27 जनवरी 2023 तक कोविड टीकाकरण वैक्सीन उपयोग के पश्चात् 11900 डोज़ कोविशील्ड वैक्सीन अवशेष है।

29 जनवरी को जनपद में वृहद कोविड टीकाकरण का आयोजन किया गया है, जिसमें जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयां, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय देवरिया सहित कुल 327 टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के कोविड टीकाकरण के किसी भी डोज़ से छूटे हुये व्यक्तियों तथा प्रिकॉशन डोज की समायावधि पूर्ण कर चुके लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाना है।

जनपद के समस्त नागरिकों को उन्होंने अवगत कराया है कि उक्त के दृष्टिगत अधिक से अधिक संख्या में कोविड टीकाकरण सत्र स्थल पर पहुँचकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बीते दिनों जननी सुरक्षा योजना की भी समीक्षा की। जनपद में दिसंबर तक 28873 संस्थागत प्रसव दर्ज किए जा चुके हैं। हाल ही में नॉर्मल डिलीवरी के लिए समर्पित प्रसवोत्तर चिकित्सालय में 19 नॉर्मल डिलीवरी हो चुकी है। डीएम ने इस केंद्र के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में प्रसव के लिए भेजने वाले कार्मिकों को भी चिन्हित किया जाए।

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खोले जाने की प्रगति की समीक्षा की। अभी तक रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रेरणा कैंटीन खुला है। उन्होंने समस्त एमओआईसी को बीडीओ के साथ समन्वय स्थापित करके कैंटीन खोलने और मरीजों को न्यूट्रिशियस भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने 0-5 आयुवर्ग के बच्चों के लिए संचालित विशेष टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा की। अभियान के तहत लार में 33,245, पथरदेवा में 22,751 तथा देवरिया अर्बन में 17,967 बच्चों का टीकाकरण किया गया। मझगावां, भटनी और भाटपाररानी में टीकाकरण की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

Related posts

Deoria News : 1885 परिषदीय विद्यालयों में लगे 18 हजार पौधे, बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण

Abhishek Kumar Rai

प्रोजेक्ट्स पूरे होने में देरी पर डीएम सख्त : अधिशासी अभियंता निलंबित, जानें किन परियोजनाओं में हुआ विलंब

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र : पदक विजेता पैरा खिलाड़ियों को भी नौकरी देगी सरकार

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING: 19 करोड़ का बिजली बिल भेजने वाले मीटर रीडर की सेवा समाप्त, डीएम आशुतोष निरंजन ने एक्सईएन से मांगा जवाब

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर 9 लाख से अधिक का जुर्माना : इन बड़े ब्रांड्स पर भी हुआ एक्शन

Rajeev Singh

UP : 2014 के बाद का बदलाव साफ दिखाई देता है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!