खबरेंनोएडा-एनसीआर

AOA Election : गोल्फ सिटी में पहली बार एओए के चुनाव हुए, देखें विजेताओं की लिस्ट

Noida News : नोएडा के सेक्टर-75 में स्थित गोल्फ सिटी (Golf City) में पहले एओए (Apartment Owners Association -AOA) का चुनाव रविवार को संपन्न हो गया। मतगणना भी उसी दिन कर दी गई और कुल 15 में से 9 विजेता उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई।

अब सभी जीते हुए उम्मीदवार और बिल्डर की तरफ से नामित एक सदस्य बैठक कर एओए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों के लिए चयन करेंगे। कुल 242 वोटर ने मतदान किया। इलेक्शन कन्वेनर एडवोकेट केएम सिंह, मेंबर बसंत कुमार उपाध्याय, एस महंती, सीपी बालियान और एपी पांडे ने विजेता उम्मीदवारों की घोषणा की। रिजल्ट में सबसे ज्यादा वोट आकांक्षा सिंह को मिले।

ये हुए विजेता घोषित –

नामवोट
आकांक्षा सिंह189
अरुण तलवार180
आशीष कुमार अग्रवाल173
संजय सिन्हा161
अंकुश तोमर159
सुनील कुमार मसुरिहा155
सोनी कपूर153
दिनेश कुमार148
माशूक इकबाल140

15 उम्मीदवारों ने आजमायी किस्मत

सोसाइटी के पहले एओए चुनाव में कुल 15 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाया था। इलेक्शन में आकांक्षा सिंह, अंकुश तोमर, अरुण तलवार आशीष अग्रवाल, चंद्र प्रसाद यादव, दिनेश कुमार टोडवाल, दुर्गेश चंद्र गुप्ता, माशूक इकबाल, प्रवल सोधानी, संजय सिन्हा, शिव प्रसाद सिन्हा, सोनी कपूर, सुनील मसुरिहा, वरुण गुप्ता और विनोद कुमार गुप्ता ने नामांकन किया था।

242 लोगों ने किया मतदान

गोल्फ सिटी, प्लॉट नंबर 11 में रविवार, 22 मई को एओए (AOA) के चुनाव हुए। मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चला। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीडी आरडब्ल्यूए (DDRWA) ने इलेक्शन ऑफिसर के अनुरोध पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे। गोल्फ सिटी में कुल 700 निवासियों में से 639 वोटर थे। इसमें 5 अलग-अलग प्लॉट साइज के मतदाता शामिल हैं। हालांकि सिर्फ 242 लोगों ने मतदान किया।

अनुरोध किया था

चुनावों को सकुशल संपन्न कराने के लिए इलेक्शन कन्वेनर ने डीडी आरडब्ल्यूए (DDRWA) से पर्यवेक्षक नियुक्त करने की मांग की थी। उनकी रिक्वेस्ट पर डीडी आरडब्ल्यूए ने दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए थे।

पर्यवेक्षक नियुक्त किए

डीडी आरडब्ल्यूए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राजीव कुमार (सलाहकार) डीडीआरडब्ल्यूए और अनिल खन्ना (उपाध्यक्ष) डीडीआरडब्ल्यूए को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। इन दोनों ऑब्जर्वर नियम-कानून के अनुसार चुनाव संपन्न कराने में इलेक्शन ऑफिसर की मदद की।

Related posts

राहत : चीनी मिलों ने 99 फीसदी बकाए का किया भुगतान, इस सीजन होगा रिकॉर्ड उत्पादन

Abhishek Kumar Rai

कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी आगामी चुनावों में फिर से लहराएगी परचम : विजय लक्ष्मी गौतम

Abhishek Kumar Rai

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

वृद्ध अनुभवों की खान, हो सामाजिक उपयोग : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह

Abhishek Kumar Rai

सीएम योगी ने जंगल कौड़िया और चरगांवा पीकू यूनिट का किया उद्घाटन : 5 लाख लोगों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

कोरोना का कहर : योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ाई पाबंदियां, इन जिलों पर होगा ज्यादा असर

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!