खबरेंदेवरिया

अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू: इस दिन जमा कर सकेंगे आवेदन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों तथा कोविड-19 से अनाथ हुए ऐसे बच्चे, जिनका पंजीकरण महिला एवं बाल कल्याण विभाग में है अथवा जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिए पात्र हैं, उनके लिए अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को पूर्णतः निःशुल्क, सीबीएसई पैटर्न पर आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। विद्यालय में स्मार्ट क्लास, खेलकूद सुविधाएं एवं हाईटेक प्रयोगशालाओं सहित आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। श्रमिकों एवं अनाथ बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देने के उद्देश्य से अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत की गई है।

पात्रता के संबंध में उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिन्होंने 30 नवंबर 2025 तक बोर्ड की न्यूनतम तीन वर्ष की सदस्यता अवधि पूर्ण कर ली है, वो अपने अधिकतम दो बच्चों के नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए छात्र-छात्रा की उम्र 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य तथा कक्षा 9 में प्रवेश के लिए उम्र 1 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के मध्य होनी चाहिए।

आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, विकास भवन परिसर देवरिया, बेसिक शिक्षा विभाग देवरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय देवरिया तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय देवरिया से प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 31 जनवरी 2026 तक जमा किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र 7 फरवरी 2026 से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी पात्र श्रमिकों एवं कोविड से अनाथ बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अटल आवासीय विद्यालय सहजनवा में प्रवेश परीक्षा हेतु अनिवार्य रूप से आवेदन कराएं।

Related posts

देवरिया में 14 सेंटर पर होगी PET 2022 परीक्षा : डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सभी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में खुलेगा कृषि विश्वविद्यालय : कृषि मंत्री ने भूमि चिन्हित करने के दिए आदेश, विकास कार्यों की समीक्षा की

Rajeev Singh

UP Cabinet Decision : योगी सरकार 100 युवाओं को फेलोशिप कार्यक्रम में देगी रोजगार, जानें चयन की शर्तें और सैलरी

Abhishek Kumar Rai

DEORIA BREAKING : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर चार अल्ट्रासाउंड सेंटर के विरुद्ध दर्ज होगा केस, रजिस्ट्रेशन भी होगा रद्द

Sunil Kumar Rai

त्योहारों की तैयारी : अफवाह उड़ाने वालों को डीएम और एसपी ने दी चेतावनी, प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं होगी

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने छात्रों को सिखाए सफलता के गुर, दिया ये मंत्र

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!