खबरेंदेवरिया

देवरिया में शुरू हुई हल्दी की प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग: किसानों में उत्साह, प्रशासन करेगा हर तरह से मदद

Deoria news : एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) योजना के तहत जनपद देवरिया के विकास खण्ड भाटपार रानी के ग्राम मिश्रौली तथा विकास खण्ड बनकटा के ग्राम पंचायत खामपार एवं बंगरा बाजार में हल्दी की खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

कृषकों की मांग के दृष्टिगत जमुना सिंह फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के माध्यम से हल्दी की प्रोसेसिंग एवं पैकिंग कर विक्रय की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में हल्दी पैकिंग के ब्राण्ड “देव हेल्थी हल्दी पाउडर” का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह द्वारा कृषकों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने हल्दी की खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां कृषकों से प्राप्त कीं तथा इसके विपणन की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। एफपीओ के सीईओ श्री अनुज कुमार सिंह ने बताया कि कृषकों द्वारा उत्पादित देशी हल्दी की सुगन्ध एवं गुणवत्ता उत्कृष्ट है, जिसकी मांग बिहार की नजदीकी मंडियों सहित देवरिया के स्थानीय बाजारों में बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि ब्राण्ड स्थापित होने के बाद हल्दी के व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना है, जिससे स्थानीय किसानों से अधिक क्षेत्रफल में हल्दी की खेती कराई जाएगी और उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने ब्राण्ड नेम के पंजीकरण, एफएसएसएआई एवं एगमार्क से संबंधित आवश्यक कार्यवाही कराने के लिए जिला कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी को एफपीओ को सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

हल्दी ब्राण्ड के शुभारम्भ अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, परियोजना निदेशक सहित हल्दी उत्पादक किसान अनुज सिंह पुत्र जगत नारायण सिंह (ग्राम-खामपार), रामप्रवेश पुत्र भोलादास, जितेन्द्र पुत्र शिवनाथ, चन्दन पुत्र मुद्रिका (निवासी ग्राम-मिश्रौली, विकास खण्ड भाटपार रानी) तथा सत्यप्रकाश पुत्र शिवबरन उपस्थित रहे।

Related posts

Doeria News : भारत विकास परिषद देवरिया ने घर-घर जाकर बांटे तिरंगे, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया जागरूक

Harindra Kumar Rai

सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील : ‘ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक में न करें यात्रा,’ ट्रैफिक उल्लंघन रिपोर्ट करने के लिए नंबर जारी

Harindra Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा : गवर्मेंट पॉलिटेक्निक देवरिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज, संस्थाओं को चेतावनी

Sunil Kumar Rai

तैयारी : बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री ने समीक्षा की, टीईटी परीक्षा के लिए दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : देवरिया में भू-सम्पत्तियों की न्यूनतम मूल्य दरों में कोई बदलाव नहीं, पुनरीक्षित सूची लागू

Sunil Kumar Rai

भारत और भारतीयता के लिए समर्पित रहा महंत अवेद्यनाथ का जीवन : मुख्यमंत्री योगी

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!