खबरेंदेवरिया

Lok Adalat : लोक अदालत में हुआ 14 वादों का निस्तारण, जनपद न्यायाधीश ने निभाई सराहनीय भूमिका

Deoria News : उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जेपी यादव के आदेशानुसार रविवार को सुबह 10 बजे आर्बिटेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश कुमार, नोडल अधिकारी लोक अदालत लोकेश कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दुबे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया आरिफ निसामुद्दीन खान सहित अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने मां सरस्वती की प्रतिमा का मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलन कर विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने 8 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्दिरा सिंह ने 02 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह ने 1 वाद का और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने 2 वादों को निस्तारित किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार ने 1 वाद का निस्तारण किया।

इस विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से न्यायाधीश, अधिवक्ता और वादकारी उपस्थित रहे। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के अथक प्रयास से इस विशेष लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

बैंकर्स की बैठक : बैंकों में लंबित विभिन्न योजनाओं की सैकड़ों फाइलें, सीडीओ ने जताई नाराजगी और दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आंकड़ों से विकास की राह बनाने वाले प्रो महालनोबिस का मनाया गया जन्मदिन, पढ़ें उनकी उपलब्धियां

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : आसनारायन सिंह फिर चुने गए प्रधान संघ अध्यक्ष, प्रधानों को दिलाया ये भरोसा

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA BREAKING : मेगा कैम्प में 2979 लाभार्थियों को करोड़ों का लोन वितरित, डीएम ने किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

देवरिया की कोर्ट ने 29 साल बाद 41 अभियुक्तों को सुनाई सजा : एक को उम्र कैद, पढें पूरा मामला

Rajeev Singh

देवरिया में दो उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज : जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!