खबरेंदेवरिया

डीएम ने 4 कोऑपरेटिव सचिवों को किया सस्पेंड : उर्वरक की बिक्री में मनमानी करते मिले, किसानों की शिकायत पर हुआ एक्शन

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM Jitendra Pratap Singh IAS) ने बड़ा एक्शन लेते हुए उर्वरक की बिक्री में अनियमितता बरतने वाले चार साधन सहकारी समिति के सचिवों को निलंबित कर दिया है। उनके इस एक्शन से सचिवों में हड़कंप मचा है। किसानों से मिली शिकायत के आधार पर डीएम ने इन सभी सहकारी समितियों की जांच कराई थी, जिसमें सभी सचिव दोषी पाए गए।

किसानों ने की थी शिकायत
दरअसल जनपद के तमाम किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि कोआपरेटिव सचिव मनमाने रेट पर डीएपी और दूसरे उर्वरक का विक्रय कर रहे हैं। साथ ही किसानों को रसीद नहीं दी जा रही है, ताकि ज्यादा दर लेने की पुष्टि ना हो। इसके अलावा सचिवों पर अपने मातहत लोगों को उर्वरक प्राथमिकता से बेचने के आरोप लग रहे थे।

ज्यादा रेट पर बेचते मिले
डीएम ने एआर कोआपरेटिव को इन आरोपों की जांच करने की जिम्मेदारी दी थी। गुरुवार को उन्होंने तमाम सहकारी समितियों पर इसकी जांच की। एआर कोऑपरेटिव अजय कुमार ने पथरदेवा ब्लॉक के रामनगर सहकारी समिति के सचिव दिनेश गुप्ता, देसही देवरिया साधन सहकारी समिति के सचिव भुआल कुशवाहा, देवरिया ब्लाक के राम दरस राय और कमलेश यादव को ₹50 अधिक रेट पर डीएपी खाद बेचते पाया।

डीएम ने दिया आदेश
साथ ही यह सभी किसानों को रसीद नहीं दे रहे थे। इस पर एक्शन लेते हुए जिलाधिकारी ने इन सभी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश एआर कोआपरेटिव को दिए और उन्होंने आज सभी को निलंबित कर दिया है। कृषि विभाग के मुताबिक, डीएपी खाद का मूल्य 1350 रुपये निर्धारित है। सभी साधन सहकारी समितियों पर किसानों को रसीद देने और भीड़ होने पर बकायदे लाइन में लगे किसानों को ही खाद देने का निर्देश दिया गया है।

रसीद के अनुसार भुगतान करें
बीते बुधवार को डीएम ने खुद पीसीएफ केंद्र परसिया मिश्र में उर्वरक बिक्री की स्थिति का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसान भाई अपने निकटतम उर्वरक बिक्री केंद्रों पर आधार कार्ड लेकर जाएं और पीओएस मशीन से उर्वरकों की खरीद करें। प्राप्त रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल, एआर कॉपरेटिव अजय कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

उर्वरक कंट्रोल रूम स्थापित
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर उर्वरक कंट्रोल रूप की स्थापना की गई है। उप निदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पीओएस मशीन से बिक्री नहीं की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की अन्य कोई समस्या आ रही है, तो इसकी सूचना जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित उर्वरक कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7007087768 पर प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक दर्ज कराया जा सकता है। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

BREAKING : देवरिया पुलिस ने 4 लग्जरी वाहनों से 200 पेटी अवैध शराब बरामद की, 6 पकड़े गए

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : कुशीनगर में दो फ्लाईओवर बनाने की मिली मंजूरी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया प्रोजेक्ट

Abhishek Kumar Rai

सीएम ने डॉ वाईडी सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण : बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बाल विभाग..

Swapnil Yadav

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया और गौरा बरहज नगर पालिका चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, पढ़ें वार्डवार जानकारी

Sunil Kumar Rai

किसान दिवस में उठा प्रतापपुर चीनी मिल के बकाए का मुद्दा : डीएम एपी सिंह ने किसानों को दिया आश्वासन, अधिकारियों को…

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!