खबरेंदेवरिया

फर्श और रैम्प की धंसी हुई टाइल्स : 80 लाख में बना बेतरतीब टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेंटर

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने शनिवार को मल्टीपरपज सीड स्टोर एवं टेक्नोलॉजी डिसीमिनेशन सेंटर सलेमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

इस मल्टीपरपज हाल को वित्तीय वर्ष 2020-21 में स्वीकृति प्रदान की गयी है, जिसका प्राक्कलन 80.14 लाख रुपए है। मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया था कि यह परियोजना पूरी हो चुकी है।

निरीक्षण में पाया गया कि फर्श एवं रैम्प की टाइल्स धंसी हुई है। भवन में वेंटिलेसन ग्लास दो स्थानों पर टूटी हुई पायी गयी। बाथरूम में दरवाजा जिस साइड खोला जा रहा है, उसी तरफ पानी की टोटी लगा दी गयी है। जिसके कारण दरवाजा पूरी तरह नहीं खुल पा रहा है।

सीडीओ ने पाया कि कई स्थानों पर दीवारों की कोर टूटी हुई है। खिड़कियों पर कम पुट्टी के कारण शीशे की पैकिंग ठीक प्रकार से नहीं की गयी है। अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, देवरिया को निर्देशित किया गया कि इन सभी कमियों को 03 दिन के अन्दर ठीक करायें।

निरीक्षण के समय सैयद अख्तर अब्बास सहायक अभियन्ता प्रा०ख० लोक निर्माण विभाग, परविन्द्र कुमार अवर अभियन्ता प्रा०ख० लोक निर्माण विभाग, कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देवरिया के अवर अभियन्ता सत्येन्द्र पाल उपस्थित थे।

Related posts

कार्रवाई : कोरियाई नागरिक रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध शराब बेचते पकड़ा गया, आबकारी विभाग ने कोरिया में बनी बीयर बरामद की

Satyendra Kr Vishwakarma

किसान दिवस में उठा प्रतापपुर चीनी मिल के बकाए का मुद्दा : डीएम एपी सिंह ने किसानों को दिया आश्वासन, अधिकारियों को…

Satyendra Kr Vishwakarma

Arun Jaitley : देवरिया भाजपा ने अरुण जेटली की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी, सांसद बोले – उन्होंने देश को आर्थिक एकता के सूत्र में पिरोया

Sunil Kumar Rai

गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी किसानों को लॉलीपॉप थमाने जैसा : रामाशीष राय

Rajeev Singh

खास खबर : यूपी के सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटन का केंद्र बना रही योगी सरकार, गोरखपुर से गौतमबुद्ध नगर तक सज रहा प्रदेश, पढ़ें रिपोर्ट

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : ज्वेलरी शॉप में लूट का देवरिया पुलिस ने किया खुलासा, मालिक निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रची वारदात की साजिश

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!