खबरेंदेवरिया

डीएम ने किया खुखुंदू क्रय केंद्र का निरीक्षण : धान खरीद में समस्या हो तो किसान इन नंबरों पर करें शिकायत

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने मंगलवार को खुखुन्दू स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा क्रय केंद्र पर आने वाले हर किसान का धान अनिवार्य रूप से क्रय करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने पीसीएफ द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति केंद्र खुखुंदू का औचक निरीक्षण किया। केंद्र पर नमी मापक यन्त्र, विनोइंग फैन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा सहित समस्त आवश्यक उपकरण उपलब्ध मिले।

जिलाधिकारी ने बताया कि किसान धान क्रय से जुड़ी शिकायतें टोल फ्री नंबर 18001800150 तथा जनपद स्तर पर बने कंट्रोल रूम के नंबर 7839565005 पर दर्ज करा सकते हैं। धान खरीद वर्ष 2022-23 में जनपद में 18 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

सामान्य श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये तथा ग्रेड ए के धान के लिए समर्थन मूल्य 2060 रुपये निर्धारित किया गया है। जनपद में कुल 90 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी बीसी गौतम, सचिव अरविंद सिंह सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।

Related posts

Deoria News : डीएम ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर, सभी निकाय में फॉगिंग कराने के आदेश

Sunil Kumar Rai

15 साल बाद जिंदा लौटा युवक : परिजनों ने मृतक मान नदी में बहा दिया था, पढ़ें देवरिया से जुड़ा अद्भुत चमत्कार

Laxmi Srivastava

देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे कृषि मंत्री : डायरिया और डेंगू वार्ड का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी वार्निंग

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने धमऊर सीएचसी का किया लोकार्पण : लोगों को मिलेंगी ये स्वास्थ्य सुविधाएं

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में 73 कर्मचारी मिले अनुपस्थित, सीडीओ ने की कार्रवाई, वेतन रोका और…

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!