खबरेंदेवरिया

8 लेखपालों की कार्यशैली से नाखुश डीएम एपी सिंह : संपूर्ण समाधान दिवस में दी चेतावनी, नहीं सुधरे तो…

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बीते दिन संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लेखपाल क्षेत्र में नियमित रूप से सक्रिय रहे।

उन्होंने कहा कि आज आने वाले अधिकांश मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे और इनमें भी अधिकांश प्रकरण 8 लेखपालों के सर्किलों से संबंधित थे। इन सभी लेखपालों चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि वे नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्याओं का समाधान करें। यदि आगामी समाधान दिवस पर भी उनके सर्कल से संबंधित शिकायतें मिली, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने लेखपालों को विभिन्न राजस्ववादों में ससमय रिपोर्ट लगाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई प्रकारणों में लेखपालों के समय से रिपोर्ट न लगने से राजस्ववाद लंबित है। ऐसे लेखपालों की सूची बनाई जा रही है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
      
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
        
तहसील सलेमपुर में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 107 प्रकरणो मे सर्वाधिक राजस्व विभाग के 76, पुलिस के 8, विकास के 7 व अन्य विभागों से 16 मामले आये।  7 प्रकरणों का शनिवार को समाधान किया गया। शेष  100 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया।

आने वाले प्रकरणों में से अधिकांश पारिवारिक भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड, अतिक्रमण, विद्युत आदि से संबंधित थे। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सलेमपुर तहसील में दिव्यांग कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 18 दिव्यांगों को मौके पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी नंबर जनरेट करके प्रदान किया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक के साथ तहसील सलेमपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अन्य व्यवस्थाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सलेमपुर सहित  विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी के 4 जिलों में होगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन : 21 देशों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

Abhishek Kumar Rai

बेहतर प्रदर्शन करने वाले आकांक्षी नगरीय निकायों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि : 2 साल बाद होगा नए निकायों का चयन, पढ़ें पूरा प्लान

Rajeev Singh

Deoria News : 24 अगस्त को देवरिया में कंपनियां करेंगी भर्ती, इन ट्रेड और उम्र वर्ग के अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

Sunil Kumar Rai

Deoria News : अफसरों ने फाइलेरिया से बचाव के बताए उपाय, बरतें ये सावधानी

Harindra Kumar Rai

414 करोड़ से सोनभद्र बनेगा ईको-टूरिज्म का हब : सीएम योगी ने किया 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 5 पशु चिकित्साधिकारियों पर एक्शन : सीडीओ ने मांगा जवाब, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!