खबरेंदेवरिया

देवरिया नगर पालिका ने कराया आधा दर्जन पोखरों का कायाकल्प : अध्यक्ष अलका सिंह ने विपक्ष को बताया फेल

Deoria News : “यह 21वीं सदी का दशक है, भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प का दशक है। इस दशक में भारत के लोग आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की वो तस्वीर देखने जा रहे हैं, जिसकी कल्पना तक मुश्किल थी। यह सब सम्भव होने जा रहे, क्योंकि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार मोदी और योगी के नेतृत्व में है।”

ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बरवा गोर स्थान में किसान मोर्चा भाजपा (Bhajpa Kisan Morcha Deoria) के आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये बतौर मुख्य अतिथि कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में विगत पांच सालों में देवरिया नगर पालिका क्षेत्र में स्थित हनुमान मन्दिर पोखरे, रामगुलाम टोला में बेरमहिया बाबा पोखरे, न्यू कालोनी में परमार्थी पोखरे, सोमनाथ मंदिर पोखरे, लक्षीराम पोखरे के सुंदरीकरण व निर्माण का काम हुआ है।

साथ ही टाउन हाल पार्क, भुजौली कालोनी में बुद्ध बिहार पार्क तथा आचार्य रामचंद्र शुक्ल पार्क के सुंदरीकरण व निर्माण का काम कराया गया है। जितना काम भाजपा की सरकार में शहरों और गांवों के विकास के लिये किया जा रहा है, उतना सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में नही हुआ।गैर भाजपा दलों की सरकारों में शहर और गांव दोनों बदहाल थे।

भाजपा किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि लोगों तक सरकार की योजनाएं आज पहुंच रही हैं, इसका कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा की पारदर्शी सरकार है। अन्य दलों की सरकारों में बिचौलिये सरकार की योजनाओं का पैसा खा जाते थे।

इस दौरान भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह सैंथवार, दिनेश गुप्ता, धर्मपाल सिंह, प्रमोद पाण्डेय, सुनील सिंह, सुदर्शन प्रसाद, कालिंदी देवी, कुन्ती देवी, राजेश शर्मा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा, रामकिशुन कन्नौजिया, गुड्डी देवी, लालमती, उषा देवी आदि रहे।

Related posts

यूपी में सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थी बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी : सीएम योगी की मंशा पर समाज कल्याण विभाग ने की ये पहल

Shweta Sharma

देवरिया का फर्जी इंस्पेक्टर : होमगार्ड्स में भर्ती कराने का झांसा देकर युवतियों को बुलाता दूसरे जिले, फिर गैंग होता था एक्टिव…

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी की मुहिम का असर : गोंडा से शुरू होगा सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान, 45 किमी मार्ग का होगा कायाकल्प

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : फोर लेन होगा देवरिया-कसया रोड, कुशीनगर पहुंचना होगा आसान, पढ़ें पूरा प्लान

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बंदियों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगा ट्रायल ! कारागार प्रशासन ने सीएम योगी के समक्ष रखा प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

अवसर : प्रतिभावान कलाकारों को तलाश रही सरकार, 19 जुलाई तक करें आवेदन, जानें प्रक्रिया

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!