खबरेंदेवरिया

DEORIA NEWS : सीडीओ ने सांसद और विधायक निधि के अधूरे कार्यों को 3 दिन में पूरा करने का दिया आदेश, कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Deoria news: मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत अपूर्ण, अनारम्भ कार्यों की परियोजनावार और विभागवार समीक्षा बैठक की गयी।

कारण बताओ नोटिस जारी

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि एवं विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजना के अन्तर्गत अधूरे कार्य की समीक्षा की गयी, जिसमें अपूर्ण और अनारम्भ कार्यों को 03 दिवस के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। जो कार्यदायी विभाग अनुपस्थित थे, उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देश दिए गए।

उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए

सांसद और विधायक गण से व्यक्तिगत सम्पर्क कर नवीन कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त करने के लिए अवर अभियन्ताओं से अपेक्षा की गयी। साथ ही विवादित कार्यों को सम्बन्धित सांसद और विधायक गण को अवगत कराते हुए धनराशि वापस करने के निर्देश दिए गये। जो कार्य पूर्ण हो गए हैं, उसकी कार्यपूर्ति कार्यदायी संस्थाओं से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कार्रवाई की जाएगी

मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। जांच में यदि गुणवत्ता नहीं पाई जाती है, तो सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

जन्माष्टमी पर गौवंशों की हालत देखने पहुंचे डीएम और सीडीओ : विधि-विधान से किया गौ पूजन, लोगों को बताया गौ-पालन के फायदे

Rajeev Singh

लाखों लोगों को करना होगा इंतजार ! देवरिया में 310 में से तैयार हुईं सिर्फ 16 डीपीआर, दो कंपनियां मिल कर महज 3500 घरों तक पहुंचा रहीं पाइप

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने देवरिया में विकास कार्यों का जाना हाल : प्रोजेक्ट में देरी पर गहरी नाराजगी जताई, जनप्रतिनिधियों ने उठाए यह मुद्दे

Abhishek Kumar Rai

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा के लिए जारी हुई एडवाइजरी, पूरी जानकारी लेकर ही निकलें

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में फाग गीतों पर देर रात तक झूमे लोग : गायकों ने बांधा समां, कृषि मंत्री और विधायकों ने लिया हिस्सा

Rajeev Singh

Russia Ukrain War : 1000 किमी का सफर अकेले तय कर यूक्रेन से दूसरे देश पहुंचा 11 साल का बच्चा, हाथ पर लिखा था ये नंबर

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!