खबरेंदेवरिया

Deoria News : देवरिया में भवनों को ध्वस्त करने के लिए 10 अगस्त को होगी नीलामी, फर्म और ठेकेदार ऐसे ले सकेंगे हिस्सा

Deoria News : देवरिया में जर्जर और अवरोधक पुराने सरकारी भवनों को गिराने की तैयारी हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को ठेकेदार की तलाश है। इसके लिए प्रशासन ने नीलामी करने का फैसला लिया है।

प्रभारी अधिकारी नजारत जजी देवरिया ने बताया कि –

-जनपद न्यायालय देवरिया में स्थित 12 नग नवनिर्मित टाईप- V आवास के निकट स्थित दो अदद पुराने गैराज तथा एक अदद पुराना सर्वेन्ट क्वाटर

-जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पुराना मुसिफ आवास भवन

-वन विभाग देवरिया के निकट स्थित चार अदद एवं एक अदद कुल पांच अदद पुराना न्यायिक आवास भवन

-सेशन्स हाउस परिसर में स्थित पुराने सेशन्स हाउस एवं दो अदद पुराने गैराज तथा एक अदद पुराना सर्वेन्ट क्वाटर एवं

-दीवानी न्यायालय परिसर स्थित पुराना साइकिल स्टैण्ड के ध्वस्तीकरण की नीलामी 10 अगस्त को शाम 4:30 बजे तय की गयी है।

निरीक्षण कर सकते हैं

नीलामी जनपद न्यायालय के दस कक्षीय भवन के सभागार कक्ष में नीलामी समिति के समक्ष संपन्न होगी। इच्छुक फर्म और ठेकेदार 10 अगस्त तक अपराहन 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच उप नाजिर से संपर्क कर किसी भी कार्य दिवस में उक्त भवनों का स्थलीय निरीक्षण कर शर्तों के अधीन नीलामी में भाग ले सकते हैं।

Related posts

अजब-गजब : चोरों ने दिनदहाड़े 500 टन का पुल चुराया, सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने की मदद, जानें पूरा वाकया

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : फर्जी प्रमाणपत्र से शिक्षक की नौकरी पाने और दूसरों को दिलाने वाले गैंगस्टर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क, सलाखों के पीछे मास्टरमाइंड

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरियाः 180 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प होगा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 187 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पढ़ें सभी प्रोजेक्ट

Sunil Kumar Rai

भारत रोड नेटवर्क में दुनिया में दूसरे पायदान पर पहुंचा : 9 साल में 59 प्रतिशत बढ़ी नेशनल हाइवेज की लंबाई, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा अभियान का सीएम योगी ने किया शुभारंभ : गोरखनाथ मंदिर में फहराया तिरंगा, जनता से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

National Unity Day 2021:सीएम ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दी, जानें उनके बारे में क्या बोले मुख्यमंत्री

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!