खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर : पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद को गिरफ्तार किया, इस मामले में हुआ एक्शन

Gorakhpur News : गोरखपुर पुलिस (Gorakhpur Police) ने हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में वांछित हिस्ट्रीशीटर और महेवा वार्ड के पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद (Former Councilor Ravindra Nishad) को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर पर एक महिला की जमीन जबरन कब्जाने के आरोप में मामला दर्ज है। साथ ही पूर्व पार्षद ने महिला को जान से मारने की कोशिश की थी। पीड़िता की शिकायत पर खजनी थाना पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया था। लेकिन उसके बाद से ही पूर्व पार्षद फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसी हफ्ते सोमवार को गोरखपुर की खजनी पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, पूर्व पार्षद व निषाद आर्मी (Nishad Army) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र निषाद के राजघाट थाना क्षेत्र स्थित घर पर डुगडुगी बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। रविंद्र पर हत्या का प्रयास, हत्या की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में खजनी कोतवाली में मामला दर्ज है। इस मामले में खजनी पुलिस कई महीनों से आरोपी की तलाश कर रही है।

कुर्की का नोटिस चस्पा किया

बीते सोमवार को खजनी पुलिस राजघाट थाना क्षेत्र स्थित पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर पहुंची थी। टीम ने सीआरपीसी की धारा 82 के तहत कुर्की का नोटिस डुगडुगी बजाकर चस्पा किया। पुलिस ने लोगों को आरोपी का आपराधिक इतिहास भी बताया। पुलिस ने कहा कि नोटिस चस्पा होने के 10 दिनों के भीतर अगर पूर्व पार्षद ने न्यायालय में समर्पण नहीं किया तो उसके घर की कुर्की कर दी जाएगी।

यह था मामला

खजनी के बरी गांव की निवासी अनीता देवी पत्नी धर्मवीर सिंह की जमीन पर कब्जा करने के लिए रवींद्र निषाद ने उनकी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया था। घटना के वक्त वह अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। पीड़िता ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि पूर्व पार्षद ने महिला की हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बलवा, किसी के जमीन, घर में घुसने, धमकी, हत्या की कोशिश से जुड़े धाराओं में केस दर्ज किया था।

इनाम रखा गया था

उसके बाद से ही पुलिस पूर्व पार्षद की तलाश कर रही थी। इसी बीच पीडि़ता ने एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एडीजी के आदेश के बाद बीतों दिनों कई थाने की पुलिस रवींद्र  निषाद के घर पहुंची। मगर वह नहीं मिला। इसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया। विवेचक ने पिछले दिनों न्यायालय में अर्जी देकर उसे भगौड़ा घोषित करा दिया। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

Deoria News : एसपी संकल्प शर्मा ने पीएसी के 163 रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ, दी ये सीख

Sunil Kumar Rai

यूपी में आज से धान की खरीद शुरू : इन जिलों में अगले महीने से होगी खरीदारी, किसानों को करना होगा ये काम

Sunil Kumar Rai

6 लेन होगा Gorakhpur-Lucknow Expressway : शहर को जोड़ने वाले मार्ग 4 लेन के बनेंगे, पढ़ें सीएम योगी का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयन्ती की शुभकामनाएं दीं, कहा- रामायण ने राह दिखाई

Shweta Sharma

Deoria News : देवरिया में 7 सहायक विकास अधिकारियों को नए ब्लॉक में मिली जिम्मेदारी, जानें किसे कहां भेजा गया

Sunil Kumar Rai

यूपी के इस जिले ने 11880 कन्याओं का पूजन कर रचा इतिहास : जीरो वेस्ट इवेंट के साथ स्वच्छ त्योहार की नई परम्परा की हुई शुरुआत

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!