खबरेंदेवरिया

देवरिया के इस गांव में शुरू हुआ कूड़ा निस्तारण केंद्र : डीएम एपी सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने किया उद्घाटन

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को सलेमपुर ब्लॉक के शामपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत साढ़े नौ लाख रुपये की लागत से निर्मित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र आरआरसी का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र बनने से विभिन्न प्रकार के कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक विधि से संभव होगा। इस केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कचरा, प्लास्टिक कचरा, गीला एवं सूखा कचरा सहित विभिन्न प्रकार के धातुगत कचरे का संग्रहण किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वह अपने घर से निकलने वाले विभिन्न प्रकार के कचरा अलग करके उक्त केंद्र पर पहुंचाए। इससे ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर एसडीएम श्याम मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, डीपीओ कृष्णकांत राय, ग्राम प्रधान मोहम्मद शफीउल्लाह खान सहित विभिन्न लोग मौजूद थे।

Related posts

प्रयास : ईएमसीटी और वूमेन ऑन व्हील ने लोगों को किया जागरूक, जगा रहे शिक्षा की अलख

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : डूडा देवरिया ने निकाली बाइक तिरंगा रैली, लोगों को झंडा फहराने के लिए किया प्रेरित

Sunil Kumar Rai

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 5 शिक्षिकाओं की सेवा समाप्त : जांच में मिलीं गायब, डीएम ने लिया एक्शन

Rajeev Singh

छात्रों का आधार बनवाने में पिछड़े स्कूल : सीडीओ ने बीएसए और बीईओ को दिया टारगेट, देनी होगी रोज की रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

भाजपा ने मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि : अंतर्यामी सिंह ने भूपेंद्र चौधरी के समक्ष उठाए दो अहम मसले

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों और सभासदों को किया सम्मानित : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनता का दिया धन्यवाद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!