खबरेंदेवरिया

एक्सीडेंट में हर घंटे 15 लोगों की मौत : जागरूकता के लिए शुरू हुआ अभियान, डीएम और एसपी ने की अपील

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने गुरुवार को एआरटीओ कार्यालय (ARTO Office Deoria) के निकट सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। सड़क सुरक्षा माह 5 जनवरी से 4 फरवरी तक मनाया जाएगा, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त लोगों से यातायात नियमों का पालन स्वप्रेरणा से करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि देश में औसतन 15 लोग प्रति घंटे सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं। इनमें से अधिकांश युवा होते हैं। सड़क दुर्घटना में किसी परिजन की असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरे दुख से गुजरना पड़ता है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्ग सुनिश्चित करें कि घर से युवा जब दोपहिया वाहनों से बाहर निकलें, तो हेलमेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मार्ग में सड़क दुर्घटना में घायल कोई व्यक्ति दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल 112 नंबर पर अथवा क्षेत्र के संबंधित किसी भी जिम्मेदार अधिकारी को दें। इससे उसकी जान बचाई जा सकती है। डीएम जेपी सिंह ने कहा कि तेज गति से वाहन न चलाएं। गलत तरीके से ओवरटेक न करें। हेडलाइट हाई बीम पर नहीं जलाएं। नींद, थकान एवं नशे की दशा में वाहन बिल्कुल न चलाये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि भारत में लगभग पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं प्रतिवर्ष होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। थोड़ी सावधानी बरतकर एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कर इनसे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को कम करने में पुलिस का सहयोग करें और सुरक्षित रहें।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना को कम करने में प्रशासन के साथ जन सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है। यदि लोग स्वप्रेरणा से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं स्वतः कम हों जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई और गुड सेमेरिटन संजय पाठक को सम्मानित भी किया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, अधीक्षण अभियंता जीएस वर्मा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, डीआईओएस विनोद राय, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी आरके सिंह, पीटीओ अनिल तिवारी सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Bharat Jodo Yatra : शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 150 दिन में 3500 किमी का सफर तय करेगी पार्टी

Abhishek Kumar Rai

विदाई समारोह में भावुक हुए पूर्व सीडीओ रवींद्र कुमार : देवरियावासियों के लिए कही ये बात, डीएम ने सीख लेने की दी सलाह

Sunil Kumar Rai

Power Problem : रोस्टर के मुताबिक हर जिले को मिलेगी निर्बाध बिजली, सीएम ने की समीक्षा, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी को किया सस्पेंड : पीएम आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

Satyendra Kr Vishwakarma

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने की बैठक : आगामी आंदोलन की बनी रणनीति

Rajeev Singh

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सूर्यपुरा से किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ : लोगों को बताए रोगों से बचाव के उपाय

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!