खबरेंदेवरिया

देवरिया : भाजपा ने जेपी नड्डा को भेजा धन्यवाद पत्र, जिलाध्यक्ष ने किया पोस्ट

Deoria News : एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जनजाति समुदाय की द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के बनाये जाने की खुशी में जनपद के जनजाति समुदाय के 53 विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को संबोधित धन्यवाद पत्र लिख पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू गौंड को दिया था।

निष्कलंक और भ्रष्टाचार मुक्त रहा
जिसे आज भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ देवरिया पोस्ट ऑफिस से राष्ट्रीय अध्यक्ष को डाक के माध्यम से भेजा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने कहा कि इस वर्ष जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब जनजाति समुदाय की द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी ने प्रत्येक भारतीय को गौरवान्वित किया है। द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से आरंभ हुआ। उनका कार्यकाल विकासोन्मुखी, निष्कलंक और भ्रष्टाचार मुक्त रहा।

शीर्ष नेतृत्व विनम्र एवं सामान्य पृष्ठभूमि से है
उन्होंने कहा कि विगत 8 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर लोगों को सशक्त बनाने और दशकों से सत्ता पर काबिज कुछ लोगों के एकाधिकार को तोड़ने का हरसंभव प्रयास भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री से लेकर हमारा अधिकतर शीर्ष नेतृत्व विनम्र एवं सामान्य पृष्ठभूमि से है। वे केवल और केवल परिश्रम, पुरुषार्थ, मेधा और ईमानदारी के दम पर ही यहां तक पहुंचे हैं। इसी कड़ी में जनजाति समुदाय से भाजपा और सहयोगी दलों की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का भी नाम है।

ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि, अनुसूचित जनजाति मोर्चाध्यक्ष राजू गौंड, भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, किसान मोर्चाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, कृष्णा गौंड, ऋषिनाथ मिश्रा, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी आदि मौजूद रहे।

Related posts

‘आज पूरी दुनिया आयुष के पीछे भाग रही’: महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में बोले सीएम, दिया ये संदेश

Pushpanjali Srivastava

Deoria Police : परफॉर्मेंस रैंकिंग में भटनी थाना अव्वल, बघौचघाट आखिरी स्थान पर, जानें अन्य थानों का हाल

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर : पुलिस ने फरार हिस्ट्रीशीटर और पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद को गिरफ्तार किया, इस मामले में हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

दुःखद : पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत, बच्ची भी झुलसी

Satyendra Kr Vishwakarma

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!