खबरेंदेवरिया

BIG NEWS : देवरिया के 29 गांव बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा नगर पंचायत में होंगे शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Deoria news : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath government) की अगुवाई वाली कैबिनेट के देवरिया जनपद के तीन नगर पंचायतों बैतालपुर, तरकुलवा और पथरदेवा के प्रस्ताव को स्वीकृति देने के बाद 29 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने की तरफ है। इन तीनों नगर पंचायतों में कुल 29 गांव शामिल होंगे। इसलिए शासन के इस फैसले से एक तरफ खुशी का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ ग्राम पंचायतों में पदासीन लोग मायूस हैं।

12 नगर पंचायतें हुईं

इन 29 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने के बाद पद भी शून्य हो जायेंगे। निर्वाचित हुए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल डेढ़ साल का ही रह गया है। यूपी में जल्द ही नगर निकाय का चुनाव होने वाला है। ऐसे में देवरिया जिले में 29 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त होने के बाद यहां नगर पंचायत का चुनाव होगा। इस वजह से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के पद समाप्त हो जायेंगे। देवरिया में 3 नई नगर पंचायत के गठन को मंजूरी के बाद अब जनपद में नगर पंचायतों की संख्या 12 हो गई है।

बैतालपुर में 14 गांव शामिल होंगे

बैतालपुर को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद इसमें शामिल बैतालपुर, रुच्चापार, बरारी, जगदीशपुर, जंगल सहजौली, गोविंदपुर, इटवा, गुड़री, बेलही, सझावा, बनकटिया, विशुनपुरा, मुकुंदपुर, बढ़या ग्राम सभाओं का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। यहां आने वाले दिनों में नगर पंचायत का चुनाव होगा।

पथरदेवा में शामिल होंगी ये पंचायतें

पथरदेवा नगर पंचायत के गठन के बाद पथरदेवा, फरेंदहा, भेलीपट्टी, कुचया, महुआरी, मछैला, धर्मागत पट्टी, सिधावे ग्राम पंचायतों का समायोजन हो जाएगा। ये सभी ग्राम पंचायतें अब नगर पंचायत पथरदेवा का हिस्सा बनेंगी।

तरकुलवा नगर पंचायत में शामिल होंगे ये गांव

तरकुलवा का नगर पंचायत के रूप में गठन के बाद अब तरकुलवा, जमुनी अलखी छापर उर्फ लक्ष्मीपुर, बालपुर श्रीनगर, कनकपुरा, परसौनी और सिरिसिया पट्टी ग्राम पंचायतों का अस्तित्व अब समाप्त हो जाएगा। क्योंकि ये सभी ग्राम पंचायतें अब तरकुलवा नगर पंचायत में शामिल होंगी।

इतनी ग्राम पंचायतें शामिल होंगी

जानकारी के मुताबिक तरकुलवा नगर पंचायत में 7 ग्राम सभा शामिल होंगी। जबकि पथरदेवा नगर पंचायत में 8 ग्राम सभाएं समायोजित होंगी। बैतालपुर नगर पंचायत में 14 ग्राम सभा शामिल होंगी। इसके चलते बैतालपुर सबसे बड़ी नगर पंचायत बन जाएगी।

Related posts

UP Election 2022 : यूपी विधानसभा चुनाव से पहले 11 करोड़ कैश बरामद, 300 से ज्यादा मामले दर्ज हुए, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : सीएम योगी आदित्यनाथ 17 अक्टूबर को इन दो जिलों का दौरा करेंगे, करोड़ों की योजनाएं लोगों को सौंपेंगे, पूरी जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

लोक नृत्यों और गीतों से हो रहा G-20 के अतिथियों का स्वागत : अलग रंग में नजर आ रही काशी नगरी

Rajeev Singh

कोरोना का नया वैरीएंट मचा रहा कहर : एलर्ट पर देवरिया प्रशासन, जानें निपटने के लिए हुई सारी तैयारी

Rajeev Singh

डेढ़ हजार नव दम्पतियों को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद : महिला सशक्तिकरण पर कही ये बड़ी बात

Rajeev Singh

आखिर कब होगी डीएम नेहा जैन के खिलाफ कार्रवाई? लोगों ने सरकार पर उठाए सवाल

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!