खबरेंदेवरिया

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

-3 सितंबर को डीएम की अध्यक्षता में बरहज तहसील में आयोजित होगा संपूर्ण समाधान दिवस

-दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए होगा विशेष कैम्प का आयोजन

-दिव्यांगजनों को सहवर्ती उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मौके पर ही किया जाएगा चिन्हांकन

Deoria news : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (IAS Jitendra Pratap Singh) की अध्यक्षता में 3 सितंबर को तहसील बरहज (Barhaj Tehsil) में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस (Sampurna Samadhan Diwas) में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा कैम्प लगाकर दिव्यांगजनो का दिव्यांग प्रमाण एवं यूडीआईडी (दिव्यांग पहचान पत्र ) कार्ड मौके पर ही निर्गत किया जायेगा।

चिन्हित किया जाएगा

साथ ही दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत ऐसे दिव्यांगजन जिनको तीन साल में कोई उपकरण प्राप्त न हुए हो उनको उपकरण (ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, लेप्रोसी किट आदि) उपलब्ध कराये जाने के लिए मौके पर ही चिन्हांकन किया जायेगा।

ये पेपर लाएं

दिव्यांगजन को अपने साथ आधार कार्ड, दो फोटो, आय प्रमाण पत्र (प्रधान द्वारा निर्गत भी मान्य) एवं जिनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हो की छाया प्रति साथ में लाना होगा।

समय से पहुंचे अधिकारी

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि 3 सितंबर को तहसील बरहज में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को ससमय प्रतिभाग करने की अनिवार्यता की गयी है।

2 बजे तक होगा आयोजन

साथ ही उन्होने जन सामान्य से भी अपने मामलों को प्रस्तुत कर निस्तारण कराये जाने की अपेक्षा की है। इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक सम्पन्न होगा।

Related posts

विपक्ष के सवालों पर योगी के मंत्री ने किया पलटवार : सपा-बसपा और अपराधियों…

Rajeev Singh

Deoria News : वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी, जानें महत्वपूर्ण तिथियां

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने दूधियों से लिए दूध के सैंपल, इस वजह से पूरे शहर में चला अभियान

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : योगी सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लिया जायजा : तय की डेडलाइन, इन 14 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 : यूपी के इकलौते विजेता देवरिया के खुर्शीद अहमद की शिक्षण शैली के सब दीवाने, पढ़ें उनका शिक्षा मित्र से राष्ट्रीय अवार्ड तक का सफरनामा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!