खबरेंदेवरिया

दुःखद : पंखे का प्लग लगाते वक्त करंट लगने से महिला की मौत, बच्ची भी झुलसी

Deoria News : देवरिया जिले के महुआडीह थाना (Mahuadih Thana Area) क्षेत्र में टेबल फैन का प्लक लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी छोटी बच्ची भी झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है  बरसात के दिनों में इस तरह के हादसों से सबक लेना बेहद जरूरी है।

प्लग लगाते वक्त हुआ हादसा

घटना शुक्रवार की है। जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के महुअवा गांव की रहने वाली बधुरुन निशा (32 साल) पत्नी अजमैन शेख शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे अपने कमरे में टेबल फैन का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रही थी। इसी दौरान पंखे में करंट आ गया और वह इसकी चपेट में आ गई।

बच्ची का चल रहा इलाज

बिजली के झटकों से वह तड़पने लगी। यह देखकर उसकी 6 साल की बच्ची गुलबशा भी उस तरफ दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बधुरुन निशा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी गुलबशा का इलाज चल रहा है।

दफन कर दिया

डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए। घर में कोहराम मचा हुआ है। महिला की बेटी गुलबशा निशा, नूर फातिमा और सबरीन का रो- रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और शव को दफन कर दिया।

सावधानी बरतें

बरसात के मौसम में इस तरह करंट लगने की घटना बेहद आम है। ऐसे में प्लग लगाते समय या विद्युत से संबंधित कोई गतिविधि करते समय पूरी सावधानी बरतें। हाथों को पूरी तरह सुखा कर ही बिजली के उपकरण छुएं। उपकरणों या स्विच बोर्ड को छूते समय  इसका ध्यान रखें।

Related posts

सीडीओ ने प्रधान और सचिव सहित 3 पर की कार्रवाई : खराब इंटरलॉकिंग कार्य से हुए नाराज, THR का भी जाना हाल

Sunil Kumar Rai

देवरिया की सभी नगर पंचायतों में रिटर्निंग अफसर नियुक्त : जारी हुई लिस्ट, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : सपा ने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की, हाटा विधानसभा से रणविजय को बनाया उम्मीदवार

Abhishek Kumar Rai

कंगना पर भड़के करण जौहर : सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : वरासत अभियान का सत्यापन करेंगे 43 अधिकारी, मिली गड़बड़ी तो इन अफसरों पर होगी कार्रवाई

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी : डिप्टी आरएमओ और क्रय केंद्र प्रभारी से जवाब तलब, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!