खबरेंदेवरिया

Deoria Police : परफॉर्मेंस रैंकिंग में भटनी थाना अव्वल, बघौचघाट आखिरी स्थान पर, जानें अन्य थानों का हाल

Deoria News : देवरिया के सभी पुलिस थानों की रैंकिंग के लिए चलाई जा रही मुहिम का परिणाम सामने आ गया है। इसमें पहले स्थान पर थाना भटनी है, जबकि सबसे खराब हालत बघौचघाट थाने की है। नए निर्मित थानों का परफॉर्मेंस भी बेहतर नहीं है।

दरअसल गोरखपुर मंडल में पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए यह पहल शुरू गई थी। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर के निर्देश पर जनपद के सभी थानों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेने के लिए 11 – 17 जून तक ट्विटर पर, डायरेक्ट पोल,  मुकदमा व एनसीआर तथा आईजीआरएस के शिकायतकर्ताओं से कॉल के जरिए फीडबैक लिया गया। इसके आधार पर थानों की रैंकिंग की गई।

इसमें –

थाना भटनी प्रथम

दूसरे स्थान पर थाना खुखुंदू

तीसरे स्थान पर थाना लार

चौथे स्थान पर तरकुलवा

पांचवें स्थान पर सदर कोतवाली

छठें स्थान पर सलेमपुर कोतवाली

सातवें स्थान पर बरियारपुर

आठवें स्थान पर एकौना

नौवें स्थान पर गौरी बाजार

दसवें स्थान पर बनकटा

11वें स्थान पर बरहज

12वें स्थान पर भलुअनी

13वें स्थान पर रामपुर कारखाना

14वें स्थान पर रुद्रपुर

15वें स्थान पर मईल

16वें स्थान पर मदनपुर

17वें स्थान पर भाटपाररानी

18वें स्थान पर महुआडीह

19वें स्थान पर खामपार और

बघौचघाट को सबसे आखिरी 20वां स्थान मिला है।

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा (SP Sankalp Sharma IPS) ने बताया कि रैंकिंग के आधार पर सभी थाना प्रभारियों को सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं कोई लापरवाही मिलती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। देवरिया पुलिस जनता के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Related posts

देवरिया : महुआडीह थाने में दरोगा को ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की बड़ी चेतवानी, बोले- 24 वोल्ट का करंट हूं, देखें Video

Sunil Kumar Rai

मतदान से पहले देवरिया में अधिकारियों की मैराथन बैठक : डीएम ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, पर्यवेक्षक ने सुरक्षाकर्मियों…

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में आज से पल्स पोलियो अभियान का हुआ आगाज : सीडीओ ने विशाल जागरूकता रैली को किया रवाना

Abhishek Kumar Rai

सीडीओ ने पेयजल योजनाओं का जाना हाल: कार्यदायी संस्थाओं को दिया ये आदेश

Rajeev Singh

देवरिया : 6 अगस्त को कैंप में बनेगा दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र और आईडी, कृत्रिम अंग के लिए किए जाएंगे चिन्हित

Abhishek Kumar Rai

डीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा : जुटे हर विभाग के जिम्मेदार, जानें किस स्कीम में देवरिया कितना आगे

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!