खबरेंदेवरिया

तैयारी : गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के नामावलियों के लिए कैलेंडर जारी, जानें सभी तिथियां

गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन

Deoria News : जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh IAS) ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार 1 नवंबर, 2022 के आधार पर उत्तर प्रदेश के विधान परिषद के गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावलियों के डू नोवो प्रिपरेशन संबंधी कार्यक्रम जारी किया गया है।

7 नवंबर निर्धारित की गई है
उन्होंने बताया कि पब्लिक नोटिस को जारी करने की तिथि 1 अक्टूबर रहेगी। नोटिस को विभिन्न समाचार पत्रों में प्रथम पुनर्प्रकाशन की तिथि 15 अक्टूबर होगी। नोटिस को विभिन्न समाचार पत्रों में द्वितीय पुनर्प्रकाशन की तिथि 25 अक्टूबर तथा आवेदन को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर निर्धारित की गई है।

23 नवंबर को किया जाएगा
इलेक्ट्रोरल रोल्स के ड्राफ्ट के प्रकाशन के लिए तैयार करने की अवधि 19 नवंबर तक रहेगी। इलेक्ट्रोरल रोल्स के ड्राफ्ट का प्रकाशन 23 नवंबर को किया जाएगा। शिकायत व आपत्ति दर्ज करने की तिथि 23 नवंबर से 09 दिसंबर तक की जा सकती है। शिकायतें एवं आपत्ति को निस्तारित करने की तिथि 25 दिसंबर है। इलेक्ट्रोरल रोल्स के अंतिम प्रकाशन की तिथि 30 दिसंबर को होगा।

कार्यालय में करें संपर्क
जिलाधिकारी ने कहा कि इसके संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मंडलायुक्त कार्यालय अथवा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

पथरदेवा विधानसभा : त्रिपाठी की राह का रोड़ा बनेंगे परवेज! शाही को मिलेगा फायदा, पढ़ें इस सीट का सियासी समीकरण

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रोटरी क्लब देवरिया और रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों को बांटा कंबल, सीडीओ ने की प्रशंसा

Shweta Sharma

महाराजा अग्रसेन जयंती : देवरिया में अग्रवाल महासभा ने किया कार्यक्रमों का आयोजन, बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखाया दम

Sunil Kumar Rai

देवरिया पहुंचे सांसद साक्षी महाराज : चुनाव और प्रयागराज की घटना पर दिया करारा जवाब

Swapnil Yadav

DEORIA BREAKING : ट्रैक्टर के मालिक किसान राशन कार्ड के लिए अपात्र, प्रशासन ने जारी की पात्रता की शर्तें, जानें

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : जिला जेल में कैदियों को किया गया जागरूक, ऐसे ले सकते हैं मुफ्त विधिक मदद

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!