खबरेंदेवरिया

अमृत महोत्सव : देवरिया भाजपा ने बाइक तिरंगा रैली से लोगों को किया जागरूक, एमएलए शलभ मणि बोले – यह मां भारती के प्रति हमारी भक्ति दिखाता है

Deoria News : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा लहराये, इसके लिये लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए भाजपा बैतालपुर मण्डल द्वारा सिरजम चौराहे से बाइक जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

तिरंगा यात्रा का समापन रामलीला मैदान पर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए देवरिया सदर से विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi MLA) ने कहा कि हमारे आन, मान और शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज तिरंगा देश के शौर्य, शांति और बलिदान का भी प्रतीक है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर आज़ादी के अमृत महोत्सव में सभी भागीदारी बनें और एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प से जुड़ें। लोगों में इसी जागरूकता को पैदा करने के लिये भाजपा के कार्यकर्ता विभिन्न आयोजन कर रहे हैं।

हमारी भक्ति का प्रकटीकरण है

सदर विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा हो, हर मन तिरंगा हो यही मां भारती के प्रति हमारी भक्ति का प्रकटीकरण है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव का प्रकटीकरण है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर, हर कार्यालय, हर प्रतिष्ठित संस्थान, हर स्कूल-कॉलेज में तिरंगा फहराएं और देश की शान बढ़ाएं।

यह हुए शामिल

इस दौरान जिला मंत्री भाजपा अरविन्द पाण्डेय बबुना, मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, संजय राव, गिरिजेश मणि त्रिपाठी, अम्बिकेश पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह आजाद, धनुषधारी मणि त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह सैथवार, राजेश निषाद, मनीष पाण्डेय, रमेश श्रीवास्तव, आदित्य पाण्डेय, अनिल मणि, रघुवंश सिंह, विनोद कुशवाहा, बच्चा सिंह, नीलरतन जायसवाल, प्रमिला सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रिंस राव, मोनू राव, नन्द किशोर मौर्या, राहुल मणि त्रिपाठी आदि रहे।

Related posts

जनसंख्या नियंत्रण पर सीएम योगी ने ली समाजवादियों की चुटकी : शिक्षा और बेरोजगारी पर अखिलेश यादव को दिखाया आईना

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 3 अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : डीएम ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने विधि-विधान से की बाबा महाकाल की पूजा : भर्तृहरि गुफा में की गोसेवा, खिलाया गुड़ चना

Shweta Sharma

समय से पूरा होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम : इसकी खासियत जान हो जाएंगे हैरान

Swapnil Yadav

अच्छी खबर : यूपी में किसानों को तत्काल मिलेगा विद्युत कनेक्शन, सीएम योगी का आदेश- रात में न हो कटौती

Sunil Kumar Rai

स्मार्ट क्लास से यूपी की शिक्षा प्रणाली में आएगा बड़ा बदलाव : एससीईआरटी सिलेबस बेस्ड डिजिटल कंटेंट होगा उपलब्ध

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!