खबरेंदेवरिया

1952 करोड़ के निवेश से देवरिया में मिलेगा हजारों को रोजगार : खुलेगी जनपद के विकास की नई राह

Deoria News : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (UP Global Investors Summit) के समापन समारोह के अंतर्गत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन का सजीव प्रसारण रविवार को विकास भवन स्थित गांधी सभागार में किया गया।

इसे जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीडीओ रवींद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल की उपस्थिति में बड़ी संख्या में आये उद्यमियों ने सुना।

इस अवसर पर उद्योग बन्धु की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के अंतर्गत 12 फरवरी तक कुल 178 निवेशकों ने निवेश सारथी पोर्टल पर 1952.90 करोड़ रुपये का इंटेंट पंजीकृत किया है, जिसमें 5500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। इससे जनपद के औद्योगिक विकास की नई राह खुलेगी।

उन्होंने समस्त संबंधित विभागों को पंजीकृत निवेश इंटेंट को वास्तविकता में बदलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निवेश सारथी पोर्टल पर जनपद में निवेश के लिए पंजीकृत प्रत्येक निवेशक से संवाद कायम किया जाए और उनके प्रस्ताव को जमीनी हकीकत में बदला जाए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उद्यमियों को सुरक्षित वातावरण के लिए आश्वस्त किया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि नए भारत के ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश में निवेशकों को हर तरह की सहूलियतें उपलब्ध कराई जा रही हैं। इंवेस्टर्स समिट एवं जनपद स्तरीय निवेश मंथन के जरिये देवरिया का औद्योगिक विकास तेज होगा और लोगों को अपने जनपद में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

सांसद प्रतिनिधि एवं उद्यमी रविंद्र प्रताप मल्ल ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। आईआईए (Indian Industries Association-IIA) के मण्डलीय अध्यक्ष जेपी जायसवाल ने उद्यमियों की मूलभूत समस्या यथा भूमि बैंक के विकास करने तथा उद्यमियों के प्रति बैंकों के सकारात्मक रूख अपनाने का अनुरोध किया।

उपयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने उद्यमियों की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंजू पांडेय ने किया। इस अवसर पर सीआईए के शक्ति गुप्ता, उद्यमी संजीव अरोड़ा सहित विभिन्न अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद थे।

Related posts

यूपी में मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना को मंजूरी : साढ़े पांच लाख से ज्यादा बुनकरों को मिलेगा सीधा लाभ, पढ़ें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

रिश्वत लेते राजस्व लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार : एंटीकरप्शन टीम ने प्लान बना कर पकड़ा

Satyendra Kr Vishwakarma

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले : पीएम मोदी के विजन और सीएम योगी के मिशन से विकास का नया अध्याय लिख रहा यूपी

Rajeev Singh

UP : योगी सरकार और अफसरों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यहां DM, SDM लड़ते हैं चुनाव, जानें मायने

Sunil Kumar Rai

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : शहर के नामी मिष्ठान केंद्र पर हजारों का खोया और मिठाई नष्ट कराई, 48 बोरी दाल सीज किया

Rajeev Singh

यूपी के तीन और शहरों में लागू होगा पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम  :  कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Rajeev Singh
error: Content is protected !!