खबरेंराष्ट्रीय

Russia Ukraine War : प्रतिबंध झेल रहे रूस में बढ़ी भारतीय उत्पादों की मांग, कैट ने व्यापारियों को दी ये सलाह

Delhi- NCR : कंफेडरेशन ऑफ ऑल इडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन (Confederation of all India Traders Association) के दिल्ली-एनसीआर के संयोजक सुशील कुमार जैन ने बताया कि रूस-यूक्रेन के साथ अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक भारत और रूस के बीच कुल 8.1 बिलयन डॉलर का व्यापार हुआ। इसमें भारत से रूस को निर्यात 2.6 बिलियन डॉलर का था। रूस से आयात 5.48 बिलियन डॉलर का था।

हालांकि वर्तमान परिस्थितियों में भारत से रूस को निर्यात का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। रूस एवं यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध (Russia Ukraine War) और विश्व के अनेक देशों द्वारा रूस पर कई प्रतिबंध लगाए जाने के कारण अब रूस में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। ऐसे में भारत के लिए अपने उत्पादों का रूस में बाजार बनाने का यह बड़ा अवसर है।

कैट से संपर्क साधा
उन्होंने आगे बताया, “अब तक रूस को बढ़ी मात्रा में सामान अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों द्वारा भेजा जा रहा था। लेकिन रूस पर प्रतिबंधों के चलते अब कोई भी देश रूस को सामान नहीं भेज रहा है। ऐसे हालात में कन्फेडरशन ऑफ़ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) से रूस के अनेक व्यापारिक संस्थानों ने भारतीय सामान के लिए संपर्क किया है। वहीं भारत के व्यापारी भी रूस को भारतीय उत्पादों का निर्यात करने के लिए बेहद इच्छुक हैं।

इन उत्पादों की बढ़ी मांग
कैट (CAIT) के सुशील कुमार जैन ने बताया कि रूस में भारतीय उत्पादों की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है और पहले चरण में फ्रूट जैम एवं जैली, कॉर्नफ़्लेक्स, मूसली, चाय, कॉफ़ी पाउडर, चीनी, नमक और काली मिर्च के पाउच, मिल्क पाउडर, फल, सब्जी, चीज़, पास्ता का सामान, मक्खन, फ्रूट ड्रिंक, सूप का सामान, मसाले, शहद, बिस्किट्स, अचार, फ्रोज़न स्नैक्स, खाद्यान, केचअप, ओट, रेडीमेड खाना, ब्रेड, चावल, बीन्स, कॉर्नफ्लोर पाउडर, सूप स्टिक्स, आलू के चिप्स आदि के सामान की विभिन्न पैकिंग में तत्‍काल आवश्यकता है।

इतना ट्रेड होता है
अप्रैल 2020 से मार्च 2021 तक भारत और रूस के बीच कुल 8.1 बिलयन डॉलर का व्यापार हुआ। जिसमें भारत से रूस को निर्यात 2.6 बिलियन डॉलर का था। जबकि रूस से आयात 5.48 बिलियन डॉलर का था। मगर निर्यात का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है।

पेमेंट सिस्टम सुधरेगा
सुशील कुमार जैन ने बताया कि रूस ने अपने कुछ गिने-चुने बैंकों को देश में आयात होने वाले सामान के भुगतान के लिए विशेष रूप से अधिकृत किया है और सभी सामान का भुगतान डॉलर के स्थान पर रूस की करेंसी रूबल से किया जाएगा। यह भारतीय उत्पादों के लिए रूस के बाजार में अपनी पैठ जमाने का सबसे बढ़िया मौका है। कैट इस मामले में भारतीय निर्माताओं और व्यापारियों व रूस के व्यापारियों के बीच एक सेतु का काम करेगा।

पूरा हो गया है
सेक्टर 18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जैन ने बताया, “रूस और भारत ने स्विफ्ट जैसे एक पेमेंट प्लेटफार्म पर अपना कार्यक्रम पूरा कर लिया है। यह नया पेमेंट सिस्टम रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया और रूस के वीईबी जो रूस का डेवलपमेंट कर्पोरशन है के मुख्यालय पर स्थापित होगा।यह नया पेमेंट सिस्टम अगले 10 दिनों में शुरू होने की संभावना है। जिससे आयात- निर्यात के दस्तावेजों का रुपये और रूबल का निस्तारण हो सकेगा।”

लाभ उठा सकें
सुशील कुमार जैन ने बताया कि इस विषय पर कैट ने देश के सभी राज्यों के चैप्टर को रूस से प्राप्त इस पहली सूची पर काम करने का आग्रह किया है। ताकि से ज्यादा से ज्यादा भारतीय निर्माता और व्यापारी इसका लाभ उठाकर बड़ी मात्रा में रूस को अपने उत्पाद निर्यात कर सकें।

जानकारी मांगी
उन्होंने यह भी बताया की कैट ने रूस के अपने संपर्कों से भारत के अन्य उत्पाद जैसे फुटवियर, खिलौने, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े, अन्य खाद्यान्न, बिल्डर हार्डवेयर, कागज एवं स्टेशनरी, कंप्यूटर एवं कंप्यूटर का सामान, चश्मे, साइकिल एवं साइकिल पार्ट्स, ऑटो पार्ट्स, जैसे अन्य उत्पादों की मांग के बारे में जानकारी मांगी है।

Related posts

डीएम और सीडीओ ने किया आयुष्मान भवः अभियान का आगाज : कैंप लगाकर इन बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Sunil Kumar Rai

पराली जली तो नपेंगे लेखपाल : डीएम ने गठित किया सचल दस्ता, इन्हें मिली गांवों में निगरानी की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

भाजपा किसान मोर्चा ने लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि: पूर्व प्रधानमंत्री को बताया प्रणेता

Sunil Kumar Rai

यूपी में 111 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश : इन जिलों में खतरे के निशान से ऊपर हुआ जलस्तर, सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

कांग्रेसियों ने प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी का किया जोरदार स्वागत : पहली बार पहुंचे देवरिया, ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Sunil Kumar Rai

वाहनों के लिए बंद पिड़रा पुल : डीएम और एसपी ने कटान का लिया जायजा, श्रमिकों को बांटी खुशियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!